Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल में इस बार क्रिकेट फैंस को आने की अनुमति मिल गई है। जिस कारण लोग अब मैदान में देखकर मैच देख सकते हैं। आईपीएल में अक्सर किसी ना किसी शख्स पर कैमरामैन की नजर पड़ जाती है और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस बार भी आईपीएल के एक मैच के दौरान कैमरामैन की नजर एक लड़की पर पड़ गई और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तो आईए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है वो वायरल गर्ल जिसके बारे में सभी पूछ रहे हैं।

Aarti Bedi, Viral Girl, IPL 2022, Punjab Kesari Sports

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स खिलाफ कोलकाता की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो कैमरे में एक लड़की आ गई। जिसकी फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वायरल लड़की का नाम आरती बेदी है। वह मैच में कोलकाता की टीम को सपोर्ट करने आई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी स्टोरी भी शेयर की है।

आरती बेदी पेशे से एक्टर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर  33 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। आरती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मैच में लाइमलााइट में आने के बाद उन्होंने इसकी भी स्टोरी अपने इंस्टा पर शेयर की है। आरती ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 247 पोस्ट शेयर की हैं। देखें उनकी फोटोज -

Aarti Bedi, Viral Girl, IPL 2022, Punjab Kesari Sports

Aarti Bedi, Viral Girl, IPL 2022, Punjab Kesari Sports

Aarti Bedi, Viral Girl, IPL 2022, Punjab Kesari Sports

Aarti Bedi, Viral Girl, IPL 2022, Punjab Kesari Sports

गौर हो कि कोलकाता की टीम को दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। जवाब में आई कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई और 44 रन से मैच हार गई।कोलकाता की इस हार से आरती बेदी काफी निराश दिखाई दी।