Sports

गुवाहाटी (असम) : भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान सैम कुरेन के प्रदर्शन के बारे में बात की है। आईपीएल 2024 में कुरेन ने 13 मैच खेलकर 123.29 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं। वहीं, गेंद से उन्होंने 10.15 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं। पार्थिव ने कहा कि कुरेन ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने आगे इंग्लिश क्रिकेटर की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने पंजाब स्थित फ्रेंचाइजी को तब मैच जीतने में मदद की जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।


पार्थिव पटेल ने कहा कि उनके लिए यह भूलने लायक सीजन हो रहा था। लेकिन उन्होंने आज अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने शानदार पारी खेली, जिम्मेदारी ली और 41 गेंदें खेलीं। उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और जब भी ऐसा लगा कि वह फंस रहे हैं, उन्होंने कुछ बड़े शॉट लगाए। एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में उन्हें दबाव का अनुभव है, यही हमने आज देखा। जब पंजाब को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने उन्हें मैच जिताया।

 


मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने लगातार अपने विकेट खोए। रियान पराग (34 गेंदों में 48, छह चौकों के साथ) और रविचंद्रन अश्विन (19 गेंदों में 28, दो चौकों और एक छक्के के साथ) की पारियों ने आरआर को अपने 20 ओवरों में 144/9 पर पहुंचा दिया। कप्तान सैम कुरेन (2/24), राहुल चाहर (2/26) और हर्षल पटेल (2/28) पंजाब  के शीर्ष गेंदबाजों में से थे।


रन-चेज में पंजाब एक समय 48/4 पर था, लेकिन कप्तान सैम कुरेन (41 गेंदों में 63*, 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से) के अर्धशतक ने टीम को 5 विकेट से जीत मिल गई। अवेश खान (2/26) राजस्थान के लिए शीर्ष गेंदबाज रहे। आरआर ने लगातार चौथा मैच गंवाया है और 8 जीत और 5 हार के साथ दूसरे स्थान पर है। उनके कुल 16 अंक हैं। पंजाब 5 जीत और 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है, जिससे उन्हें 10 अंक मिले हैं।