साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में सातवें राउंड के बाद पुरुष वर्ग में उज़्बेकिस्तान के 20 वर्षीय जावोखीर सिंदारोव 6 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है , उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा है की दूसरे स्थान पर चल रहे यूएसए के फैबियानो कारुआना उनसे 1.5 अंक पीछे 4.5 पर तो तीसरे स्थान पर काबिज भारत के आर प्रज्ञानन्दा और नीदरलैंड के अनीश गिरी उनसे 2.5 अंक पीछे 3.5 अंकों पर खेल रहे है , ऐसे में अब देखना यह है की जब दूसरे पड़ाव में बचे हुए सात राउंड में यह सभी खिलाड़ी सिंदारोव के ख़िलाफ़ कैसा प्रदर्शन करते है और क्या विश्व कप से लगातार जारी सिंदारोव के विजय रथ पर अब कोई रोक लगा पाएगा । एक दिन के विश्राम के पहले सातवें राउंड में चीन के वे यी नें रूस के आंद्रे एसिपेंको को मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि अन्य बाज़ियों में प्रज्ञानन्दा नें यूएसए के कारुआना से यूएसए के नाकामुरा नें जर्मनी के मैथियास ब्लूबम से और अनीश गिरी नें सिंदारोव से ड्रा खेला ।
महिला वर्ग में फ़िलहाल कोनेरू हंपी के हटने से अंतिम समय में शामिल हुई यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक 4.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है हालांकि लगातार दो जीत के दम पर भारत की आर वैशाली 4 अंक बनाकर दूसरे तो दिव्या देशमुख एक जीत और एक ड्रा खेलने के बाद 3.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गई है । वैशाली नें सातवें राउंड में चीन की पूर्व विश्व चैंपियन तान झोंगयी को पराजित किया जबकि दिव्या