Sports

खेल डैस्क : स्मृति मंधाना टी20 विश्व कप में अपने कार्यकाल के बाद से टी20 में लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। स्मृति के लिए WPL 2023 भी अच्छा नहीं रहा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन के लिए खेलते हुए स्मृति का प्रदर्शन बेहतद खराब रहा था। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे के दौरान भी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही थी। लेकिन अब वह द हंडर्ड में लय वापिस हासिल करते हुए दिख रही हैं। स्मृति ने ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए 36 गेंदों में 55 रन बनाए। 

स्मृति ओपनिंग पर बल्लेबाजी करने आई थीं। उनके साथ डेनियल वॉट ने पहली विकेट के लिए 65 रन जोड़े। डेनियल ने 27 रन जोड़े। इसके बाद एम बाउचर ने 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। स्मृति ने 55 रन की पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए।