Sports

खेल डैस्क : पिछले कुछ वर्षों में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में क्रिकेटर मनोरंजन के लिए छक्के मार रहे हैं। इस सीजन के पहले 17 मैचों में ही 300 छक्के लग चुके हैं जोकि नए रिकॉर्ड की ओर संकेत कर रहे हैं। सीजन में 300 छक्के गुजरात बनाम पंजाब मुकाबले के दौरान शुभमन गिल की ओर से हरप्रीत बराड़ को लगाई गई बड़ी हिट के बाद पूरे हुए। मैच खत्म होने तक छक्कों की संख्या 312 हो चुकी थी। देखें आंकड़े-

 

 

एक सीजन के पहले 17 मैचों में सर्वाधिक छक्के
2024 में 300* (गेंद/6 12.5)
2023 में 259 (15.3)
2020 में 258 (15.6)
2018 में 245 (15.8)
2022 में 245 (16.1)
आंकड़े साफ है कि इस सीजन में प्रत्येक 12.5वीं गेंद पर छक्क लग रहा है। यह पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन है।

 


सीजन में कौन सी टीम ने लगाए कितने छक्के
18 : गुजरात टाइटंस
27 : चेन्नई सुपर किंग्स
30 : पंजाब किंग्स
45 : कोलकाता नाइट राइडर्स
32 : लखनऊ सुपर जायंट्स
36 : दिल्ली कैपिटल्स
39 : सनराइजर्स हैदराबाद
24 : राजस्थान रॉयल्स
31 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
30 : मुंबई इंडियंस

 

 

आईपीएल के प्रत्येक सीजन में छक्के
साल 2008, छक्के 622, मैच 59
साल 2009, छक्के 506, मैच 59
साल 2010, छक्के 585, मैच 60
साल 2011, छक्के 639, मैच 74
साल 2012, छक्के 731, मैच 76
साल 2013, छक्के 672, मैच 76
साल 2014, छक्के 714, मैच 60
साल 2015, छक्के 692, मैच 60
साल 2016, छक्के 638, मैच 60
साल 2017, छक्के 705, मैच60
साल 2018, छक्के 872, मैच 60
साल 2019, छक्के 784, मैच 60
साल 2020, छक्के 734, मैच 60
साल 2021, छक्के 687, मैच 60
साल 2022, छक्के 1062, मैच 74
साल 2023, छक्के 1124, मैच 74

आईपीएल के हर सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में गेल का दबदबा है। गेल ने कम से कम 2 बार एक सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाए हैं। गेल और उनके हमवतन आंद्रे रसेल एक ही सीज़न में 50 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

 


प्रत्येक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर
31 : सनथ जयसूर्या, मुंबई इंडियंस (2008)
29 : एडम गिलक्रिस्ट, डैक्कन चार्जर्स (2009)
27 : रॉबिन उथप्पा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2010)
44 : क्रिस गेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2011)
59 : क्रिस गेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2012)
51 : क्रिस गेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2013)
36 : ग्लेन मैक्सवेल, पंजाब किंग्स (2014)
38 : क्रिस गेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2015)
38 : विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2016)
26 : ग्लेन मैक्सवेल, पंजाब किंग्स (2017)
37 : ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स (2018)
52 : आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स (2019)
30 : ईशान किशन, मुंबई इंडियंस (2020)
30 : केएल राहुल, पंजाब किंग्स (2021)
45 : जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स (2022)
36 : फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2023)

आईपीएल 2023 में फाफ डु प्लेसिस सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर थे। इस सीजन में फिलहाल 17 मैचों तक हेनरिक क्लासेन टॉप पर चल रहे हैं जोकि 3 मैचों में ही 17 छक्के लगा चुके हैं। रियान पराग, निकोल्स पूरण और सुनील नेरेन 12-12 छक्के लगा चुके हैं।