Sports

खेल डैस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आईपीएल 2024 सीजन में धूम मचा रखी है। बेंगलुरु के खिलाफ राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जैसे ही पहला छक्का लगाया, हैदराबाद सीजन में 100 छक्के पूरे करने वाली पहली टीम बन गई है। खास बात यह है कि हैदराबाद अब तक किसी सीजन में 100 से ज्यादा छक्के लगा नहीं पाई थी लेकिन इस बार उन्होंने यह जादूई आंकड़ा 8वें मैच में ही हासिल कर लिया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 2022 सीजन में 97, 2016 सीजन में 89 तो 2018 सीजन में 88 छक्के लगाए थे। अब 8 मैचों में ही वह 108 छक्के लगा चुकी है।

 

सीजन के अनुसार आईपीएल में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के
2008: पंजाब किंग्स - 15 मैचों में 95 छक्के
2009: डेक्कन चार्जर्स - 16 मैचों में 99 छक्के
2010: चेन्नई सुपर किंग्स - 16 मैचों में 97 छक्के
2011: रॉयल चैलेंजर्स बेनागलुरु - 16 मैचों में 94 छक्के
2012: रॉयल चैलेंजर्स बेनागलुरु - 16 मैचों में 117 छक्के
2013: मुंबई इंडियंस - 19 मैचों में 117 छक्के
2014: पंजाब किंग्स - 17 मैचों में 127 छक्के
2015: मुंबई इंडियंस - 16 मैचों में 120 छक्के
2016: रॉयल चैलेंजर्स बेनागलुरु - 16 मैचों में 142 छक्के
2017: मुंबई इंडियंस - 17 मैचों में 117 छक्के
2018: चेन्नई सुपर किंग्स - 16 मैचों में 145 छक्के
2019: कोलकाता नाइट राइडर्स - 14 मैचों में 143 छक्के
2020: मुंबई इंडियंस - 16 मैचों में 137 छक्के
2021: चेन्नई सुपर किंग्स - 16 मैचों में 115 छक्के
2022: राजस्थान रॉयल्स - 17 मैचों में 137 छक्के
2023: मुंबई इंडियंस - 16 मैचों में 140 छक्के
2024*: सनराइजर्स हैदराबाद - 8 मैचों में 108 छक्के
पिछले सीजन में मुंबई ने सबसे ज्यादा 140 छक्के उड़ाए थे। उम्मीद है कि यह रिकॉर्ड जल्द ही हैदराबाद तोड़ता नजर आएगा।

 

 


सीजन में बेंगलुरु सबसे ऊपर
सीजन में 101 छक्के लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल टॉप पर चल रही है। इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टक्कर देती नजर आ सकती है क्योंकि वह सीजन में 90 छक्के लगा चुके हैं। दिल्ली कैपिटलस के बल्लेबाज 86 तो मुंबई के बल्लेबाज अब तक 85 शतक लगा चुके हैं। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने सीजन में सबसे कम 39 छक्के लगाए हैं। वहीं, चेन्नई ने 65, पंजाब ने 61, कोलकाता ने 69, लखनऊ ने 62 तो राजस्थान ने 64 छक्के लगाए हैं।


 

टूटेगा पिछले सीजन का रिकॉर्ड
आईपीएल 2023 के 74 मैचों में रिकॉर्ड 1124 छक्के लगे थे जोकि आईपीएल इतिहास के एक सीजन में लगे सबसे ज्यादा छक्कों की संख्या है। इस सीजन में महज 41 मैचों में 700 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं। यानी 30 से ज्यादा मुकाबलों मे औसतन 500 छक्के भी लगे तो यह रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है। बता दें कि आईपीएल के 2022 सीजन में 1062, 2018 सीजन में 872, 2019 में 784, 2020 में 734 छक्के लग चुके हैं।

 

 

मुकाबले की बात करें तो बेंगलुरु को कोहली और डुप्लेसी ने अच्छी शुरूआत दी थी। डुप्लेसी ने 12 गेंदों पर 25 तो विराट ने 51 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 20 गेंदों पर 50 तो ग्रीन ने 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर स्कोर 206 तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने 30 रन पर तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद की शुरूआत खराब रही। ट्रेविस हेड 1, एडन मार्करम 7, हेनरिक क्लासेन 7 रन पर ही आऊट हो गए। अभिषेक ने 31 रन बनाए तो पैट कमिंस ने अच्छे शॉट लगाए लेकिन बढ़ती रन रेट के कारण हैदराबाद के बल्लेबाजों पर दबाव आ गया जिसका बेंगलुरु के गेंदबाजों ने जमकर फायदा उठाया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, विल जैक्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन