Sports

बाद विसे ,जर्मनी ( निकलेश जैन ) में चल रहे इस समय दुनिया के एकमात्र ऑन द बोर्ड राउंड रॉबिन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट टेगेर्न्सी इंटरनेशनल शतरंज के राउंड 7 के बाद मेजबान देश के चौंथे वरीय ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों 5.5 अंक बनाते हुए खिताब जीतने के काफी करीब पहुँच गए है । सातवे राउंड मे उन्होने इटली के बासो पीर को मात देते हुए प्रतियोगिता मे अपनी चौंथी जीत दर्ज की जबकि अपराजित रहते हुए उन्होने अब तक 3 ड्रॉ भी खेले है ।  वही  टूर्नामेंट मे अंतिम वरीय के तौर पर शामिल किए गए भारत के 14 वर्षीय प्रतिभाशाली इंटरनेशनल मास्टर लियॉन मेन्दोंसा नें अपना पांचवा मुक़ाबला ड्रॉ खेला । उन्होने जर्मनी के परवनयन अशोत से ड्रॉ खेला । 7 राउंड के बाद स्थिति कुछ यूं है – जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों 5.5 अंक ,जर्मनी ब्लूबम मथियस और इटली के बासो पीर 4 अंक ,जर्मनी के निसिपेएनु डिएटर 3.5 अंक ,चेक गणराज्य के गुएन थाई 3 अंक , लियॉन 2.5 अंक ,ब्राज़ील के अलेक्ज़ेंडर फिएर और बेल्जियम के दारधा डेनियल 2 अंक और जर्मनी के परवनयन अशोत 1.5 अंको पर खेल रहे है ।

Rank after Round 7

Rk. SNo     Name FED RtgI RtgN Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 4   GM Donchenko Alexander GER 2658 2678 SF Deizisau 5,5 16,25 0,0 4
2 1   GM Blübaum Matthias GER 2672 2679 SF Deizisau 4,0 10,75 0,0 3
3 10   GM Basso Pier Luigi ITA 2570 2537 SC Weiler im Allgäu 4,0 9,75 0,0 2
4 9   GM Nisipeanu Liviu-Dieter GER 2657 2644 USV TU Dresden 3,5 7,25 0,0 2
5 8   GM Nguyen Thai Dai Van CZE 2571 2590 SV Mülheim-Nord 1931 3,0 8,00 0,0 2
6 2   IM Mendonca Leon Luke IND 2499 0   2,5 8,25 0,0 0
7 7   GM Fier Alexandr BRA 2562 2524   2,0 7,75 0,0 1
8 3   IM Dardha Daniel BEL 2468 2464 DJK Aufwärts St. Josef Aachen 2,0 6,25 0,0 1
9 6   IM Parvanyan Ashot GER 2451 2451 SG Turm Kiel von 1910 1,5 3,25 0,0 1
10 5   GM Keymer Vincent GER 2588 2640 SF Deizisau 1,0 1,50 0,0 1