Sports

खेल डैस्क : टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ 120 रन का लक्ष्य अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत हासिल कर लिया। यह भारतीय टीम की टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सातवीं जीत है। अब दोनों तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। भारतीय टीम ने उक्त मुकाबले में पहले खेलते हुए ऋषभ पंत के 42 और अक्षर पटेल के 20 रनों की बदौलत 119 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने एक समय 14 ओवर में 80 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और पाकिस्तान को 113 रनों पर रोक लिया और टीम को 6 रनों से जीत दिला दी।

 

भारत : 119-10 (19 ओवर)

- टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ओपनिंग पर आए। रोहित ने शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर डबल लेने के बाद तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा लेकिन एक ओवर खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई जिसके चलते सलामी बल्लेबाजी पवेलियन लौट गए। मैच शुरू हुआ तो कोहली (4) ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन नसीह शाह की तीसरी गेंद पर आऊट हो गए।

 

- टीम इंडियो को रोहित शर्मा से खास उम्मीदें थीं। कोहली के आऊट होने के बाद उनपर नजरें थीं लेकिन शाहीन अफरीदी ने तीसरी ओवर में वापसी करते हुए रोहित को हैरिस राऊफ के हाथों कैच आऊट करवा दिया। रोहित ने 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने टीम को संभाला और कुछ अच्छे शॉट लगाए। पावरप्ले में भरत का स्कोर 50-2 हो गया। 

 

- अक्षर पटेल 8वीं ओवर में नसीम शाह का शिकार हुए। उन्होंने 18 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। इस दौरान पाकिस्तानी फील्डिंग भी कमजोर रही। उन्होंने दो महत्वपूर्ण कैच भी छोड़े। सूर्यकुमार यादव (7) ने क्रीज पर आकर चौके के साथ शुरूआत की। लेकिन 12वें ओवर में वह हैरिस की गेंद पर आमेर को कैच दे बैठे। सूर्यकुमार ने इसी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ अपना खराब रिकॉर्ड कायम रखा। पाकिस्तान के खिलाफ 5 मुकाबलों में वह 11, 18, 13, 15, 7 रन ही बना पाए हैं।

 

- भारतीय ऑलराऊंडर शिवम दुबे मिले मौके को भुना नहीं पाए। सूर्यकुमार के आऊट होने के बाद क्रीज पर आए दुबे 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर नसीम शाह का शिकार हो गए। शिवम के लिए टी20 में भारत के लिए आऊटिंग अभी तक ठीक नहीं गई है। वह अब तक 0, 0, 21, 18, 7, 14, 0* और 3 ही रन बना पाए हैं। अक्षर के ठीक बाद ऋषभ पंत 42 रन बनाकर आऊट हो गए। अगली ही गेंद पर रविंद्र जडेजा ने भी एक आसान सी कैच इमाद वसीम को थमा दी। वह खाता भी खोल नहीं पाए।

 

- भारतीय टीम को हार्दिक पांडया से उम्मीदें  थीं क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतर रहता है। लेकिन वह बल्लेबाजी करते हुए संघर्ष करते दिखे। 18वें ओवर में वह हैरिस राऊफ का शिकार हुए। उन्होंने 12 गेंदों पर 7 ही रन बनाए। अगली ही गेंद पर बुमराह भी इमाद को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इससे भारत का स्कोर 113 पर 9 विकेट हो गया। अर्शदीप 9 रन बनाकर रन आऊट हुए। भारतीय टीम इस तरह 119 रन पर ऑलआऊट हो गई। 

 

 

 

यह भी पढ़ें:-  IND vs PAK : रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्का भूले, फिर जेब से निकाला, देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें:-  तिरंगे वाली ड्रेस पहन IND vs PAK मैच देखने पहुंचे क्रिस गेल, विराट-रोहित से लिया ऑटोग्राफ

 

यह भी पढ़ें:- IND vs PAK : प्लेन से लहराया गया 'रिलीज इमरान खान' का संदेश, वीडियो


 

 


पाकिस्तान : 113-7 (20 ओवर)

- सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने आते ही टीम को सधी हुई शुरूआत दी। 5वें ओवर में बुमराह ने बाबर आजम की विकेट निकाल दी। बाबर ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाए। उन्हें सूर्यकुमार ने पहली स्लिप में लपका। इसके बाद रिजवान ने उसमान खान के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। 10 ओवर में पाक का स्कोर 57 रन हो गया था। इस वक्त तक क्रीज पर मौजूद दोनों प्लेयरों की स्ट्राइक रेट 100 से नीचे रही।

- 11वें ओवर में अक्षर की गेंद उसमा की पैड पर लगी। पंत की अपील पर डीआरएस लिया गया। उसमान आऊट निकले। इसके बाद क्रीज पर आए फखर जमान ने आते ही कुछ बड़े शॉट लगाए। इससे मोमेंट्स पाकिस्तान की ओर हो गया लेकिन 13वें ओवर में हार्दिक ने फखर (13) का विकेट निकाल दिया। विकेट के पीछे पंत ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

- टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत मोहम्मद रिजवान बनते जा रहे थे। स्कोर जब 80 हुआ तो बुमराह को वापस लाया गया। बुमराह ने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्ड कर दिया। रिजवान ने 44 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। शादाब खान दबाव में नजर आ रहे। इसका फायदा हार्दिक ने उठाया और उन्हें 17वें ओवर में पंत के हाथों कैच आऊट करवा दिया। भारत के लिए 19वां ओवर काफी खास था। इसमें बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 रन दिए और इफ्तिखार अहमद का विकेट भी निकाल दिया। इफ्तिखार को अर्शदीप ने कैच आऊट किया।

- आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। अर्शदीप के हाथ में गेंद थी। नसीम शाह ने आते ही 4 गेंद पर 10 रन बनाए लेकिन वह टीम को 6 रन से हार से नहीं बचा पाए।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान : मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर