नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कसी हुई गेंदबाजी के दम पर यूएई को 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन तक सीमित कर दिया। तेज गेंदबाज Corbin Bosch ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चार ओवर में 12 रन देकर तीन अहम विकेट झटके और यूएई की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
यूएई की टीम ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मध्यक्रम ने संघर्ष जरूर किया, मगर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। अब दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 123 रन का लक्ष्य है।
इस से पहले शुरुआत में यूएई को तेज झटके लगे। कप्तान मोहम्मद वसीम, आर्यांश शर्मा और सोहैब खान जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि शरफू ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।
दक्षिण अफ्रीका के लिए Kagiso Rabada और Corbin Bosch ने शानदार गेंदबाजी की है। रबाडा की गेंद पर एक आसान कैच छूटा, जिससे यूएई को बड़ा झटका लगने से बचाव मिल गया। वहीं कॉर्बिन बॉश की एक तेज बाउंसर शरफू के हेलमेट पर लगी, जिसके बाद उनका कन्कशन टेस्ट भी कराया गया। राहत की बात यह रही कि वह बल्लेबाजी जारी रखने में सक्षम हैं।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान Aiden Markram ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पिच पर नमी और बादलों की वजह से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिली।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका
यूएई प्लेइंग 11: आर्यांश शर्मा, मोहम्मद वसीम, अलीशन शरफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, मोहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मोहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद जवादुल्लाह।