Sports

खेल डैस्क : बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड (Travis Head) ने महज 39 गेंदों पर शतक लगाकर हमवत्न एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ट्रेविस का यह आईपीएल में पहला शतक है। उन्होंने बेंगलुरु के खिलााफ 9 चौके और 9 छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। ट्रेविस ने शतक लगाकर 12 ओवर में ही हैदराबाद का स्कोर 158 तक ले जाने में सहयोग दिया। 

 


आईपीएल में सबसे तेज शतक
30 गेंद : क्रिस गेल (बेंगलुरु बनाम पुणे) अप्रैल 2013
37 गेंद : युसूफ पठान (राजस्थान बनाम मुंबई) मार्च 2010
38 गेंद : डेविड मिलर (पंजाब बनाम बेंगलुरु) मई 2013
39 गेंद : हेनरिक क्लसेन (हैदराबाद बनाम बेंगलुरु) अप्रैल 2024
42 गेंद : एडम गिलक्रिस्ट (डैक्कन बनाम मुंबई) अप्रैल 2008
43 गेंद : एबी डिवियिलर्स (बेंगलुरु बनाम गुजरात) मई 2016

 

SRH vs RCB, Travis Head, IPL 2024, IPL news, Bengaluru vs Hyderabad, Tata IPL, एसआरएच बनाम आरसीबी, ट्रैविस हेड, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, बेंगलुरु बनाम हैदराबाद, टाटा आईपीएल

 

ट्रैविस हेड ने शतक बनाने के बाद कहा कि यहां अच्छा विकेट था। सही समय पर योगदान देना अच्छा लगता है। मैंने बस अवसरों का अधिकतम इस्तेमाल करने की कोशिश की। हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की। मुझे नहीं पता, वह उचित बल्लेबाजी थी। हमने (तेज शुरुआत के बाद) गेम पर पकड़ बनाने की कोशिश की है। हम बस पावरप्ले को अधिकतम करने की कोशिश करते हैं और फिर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। पैट और डैन ने यह सुनिश्चित करने के लिए बल्लेबाजी क्रम पर दबाव डाला कि हम आगे बढ़ते रहें। सभी खिलाड़ी प्रत्येक खेल में आगे बढ़ रहे हैं।

 


मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद ने पहले खेलते हुए आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना दिया। इससे पहले हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 277 रन बनाए थे लेकिन इस रिकॉर्ड को हैदराबाद ने कुछ ही दिनों में तोड़ दिया। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए। जबकि ट्रेविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रन जड़े। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। इसी तरह अब्दुल समद ने 37 तो एडेन मार्करम ने 32 रन बनाकर स्कोर 287 तक पहुंचा दिया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, रीस टॉपले, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन