स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ओपनर बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने वाले थे।
क्यों लिया IPL से हटने का फैसला?
बेन डकेट ने साफ किया कि उनका मुख्य फोकस अब इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है, इसलिए उन्होंने IPL 2026 से हटने का फैसला लिया। डकेट ने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से माफी भी मांगी।डकेट ने कहा कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और वह इसमें खेलना चाहते थे, लेकिन अपने इंटरनेशनल करियर को देखते हुए उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
क्या डकेट फिर कभी IPL खेलेंगे?
डकेट ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि भविष्य में उन्हें फिर IPL खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। उनकी उम्र 31 साल है और ऐसे में आगे मौका मिलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन वह दिल्ली के लिए जरूर खेलेंगे।
क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
IPL के नियमों के अनुसार, अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद बिना किसी वैध कारण के टूर्नामेंट से हटता है, तो उस पर 2 साल का बैन लगाया जा सकता है। हालांकि, अगर खिलाड़ी चोटिल है या मेडिकल कारण है और उसकी पुष्टि उसके क्रिकेट बोर्ड द्वारा की जाती है, तो बैन नहीं लगेगा।
दिल्ली कैपिटल्स का पिछला प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स का पिछला सीजन मिला-जुला रहा था। टीम 14 मैचों में 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी। दिल्ली अभी भी अपने पहले IPL खिताब की तलाश में है।
दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2026 शेड्यूल
LSG vs DC, 01/04/2026, Lucknow
DC vs MI, Date, Delhi
DC vs GT, Date, Delhi
CSK vs DC, Date, Chennai