Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : आईपीएल-12 ऑक्शन में अगर किसी प्लेयर ने सबसे ज्यादा चौकाया तो वह थे मुंबई के 25 साल के बल्लेबाज शिव दुबे ने। दुबे को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 5 करोड़ की भारी भरकम देकर खरीदा। दुबे बीते दिनों ही रणजी सीजन में 10 छक्के लगाने के कारण चर्चा में आए थे। दरअसल बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में शिव दुबे ने लगातार 5 छक्के लगाए थे। दुबे ने तब बड़ौदा के ऑफ स्पिनर स्वप्रिल सिंह की अच्छे से खबर ली थी। दुबे ने उक्त मैच के दौरान 59 गेंदों पर 76 रन बनाए थे। वह दिग्गज क्रिकेटरों युवराज सिंह, हर्षिल गिब्स के एक ओवर में 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते थे लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए।

शिवम दुबे ने प्रवीण तांबे को भी लगाए हैं 5 छक्के

Shivam Dubey Hit 5 six in 5 balls two time in IPL Auction
आईपीएल ऑक्शन के दूसरे फेज में जब शिवम दूबे का नाम आया तो लगभग सभी टीमों ने उनपर बोली लगाने में दिलचस्पी दिखाई। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 करोड़ की राशि के साथ दुबे पर दांव लगाने में सफल हो गई। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दुबे ने रणजी मैच के दौरान एक ओवर में 5 छक्के लगाए। इससे पहले भी उन्होंने रणजी मैच में ही स्पिनर प्रवीण तांबे की लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे।

सुनील गावस्कर तक कर चुके हैं तारीफ

Shivam Dubey Hit 5 six in 5 balls two time in IPL Auction
शिवम ने इस साल रणजी में रेलवे और गुजरात के खिलाफ दो शतक लगाए थे। इसके अलावा कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में हुनर दिखाते हुए 7 विकेट भी झटके थे। भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर ने तो उन्हें युवराज सिंह के बाद सबसे बढिय़ा गेंद को हिट करने वाला बाएं हाथ का बल्लेबाज बताया था।