Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। 

चेन्नई ने बल्लेबाजी की खराब शुरूआत करते हुए 51 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं जिसमें संजू सैमसन भी शामिल हैं। सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने मात्र 6-6 रन बनाए जबकि आयुष म्हात्रे शून्य पर आउट हो गए।  

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं। काफी बारिश हुई है। पिच पर थोड़ी नमी होगी। कप्तान बनना अच्छा लग रहा है, टीम का साथ जबरदस्त रहा है। उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा अभियान साबित होगा। हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। हमने टीम में कई समझदार क्रिकेटरों को शामिल करने की कोशिश की है।' 

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिल्कुल साफ था। फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे। आपने देखा ही होगा कि पिछला साल हमारे लिए कैसा रहा था। हम एक खास रणनीति के साथ ऑक्शन में गए थे। आइए उम्मीद करें कि वे बहुत अच्छा प्रदर्शन करें। हमारे विदेशी खिलाड़ी शॉर्ट, ओवरटन, नूर और हेनरी हैं।' 

प्लेइंग XI 

राजस्थान रॉयल्स : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा 

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद