स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक जलद ही अलग होने वाले हैं। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी मीडिया में यह अफवाहें फैल रही थी कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है और कपल ने अलग होने का फैसला लिया है। इसी बीच सानिया मिर्जा ने भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्टें भी शेयर की थीं, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। अब सानिया और शोएब की करीबे दोस्त ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि दोनों जलद ही तलाक लेने वाले हैं और दोनों ने अलग रहना भी शुरू कर दिया है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सानिया दुबई में रूकी हुई हैं, जबकि शोएब पाकिस्तान में रह रहे हैं।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह शोएब के साथ खुश नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द भी जाहिर किया था, जिससे लोगों को यह अंदाजा हो गया था कि दोनों का रिश्ता जलद ही टूटने वाला है। सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था,"टूटे दिल वाले कहां जाते हैं?"
Sania Mirza Instagram story. pic.twitter.com/BBKEztyCa6
— Avinash Aryan (@AvinashArya09) November 6, 2022
इसी के साथ सानिया ने अपने बेटे के साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,"यह प्यार भरे लम्हें इन मुश्किल दिनों से निकालते हैं।" सानिया के सोशल की ऐसी पोस्टों से फैंस ने पहले ही दोनों के रिश्तों में खटास का अंदाजा लगा लिया था।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक12 अप्रैल 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दस साल बाद उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था। इस कपल ने हाल ही में बेटे का जन्मदिन भी मनाया था, जिसकी तस्वीरें शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन सानिया ने बेटे के जन्मदिन की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की थी।