Sports

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में शतक जड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका की पहली विकेट जब मात्र 10 रन पर गिर गई थी तब डीकॉक ने रासी वेन दर दूसें के साथ मिलकर 200 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की। डी कॉक ने 84 गेंदों पर 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। उन्हें मथिशा पथिराना की गेंद पर धनंजय ने कैच आऊट किया।

SA vs SL, Quinton de Kock, Jacques Kallis, Cricket world cup 2023, Cricket news, sports, एसए बनाम एसएल, क्विंटन डी कॉक, जैक्स कैलिस, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, खेल

 

सबसे ज्यादा शतक (दक्षिण अफ्रीका )
27 हाशिम अमला
25 एबी डीविलियर्स
21 हर्षल गिब्स
18 क्विंटन डी कॉक
17 जैक कैलिस 

डीकॉक इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के लीजेंड क्रिकेटर जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ गए हैं। कैलिस ने 328 मुकाबलों में 17 शतक लगाए थे। जबकि डीकॉक ने महज 146 मुकाबलों में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।

 

 

कैलिस का श्रीलंका के खिलाफ यह चौथा शतक है। वह भारत के खिलाफ सर्वाधिक 6 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। जबकि वह इंगलैंड के खिलाफ 3, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 तो बांग्लादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान के खिलाफ भी 1-1 शतक लगा चुके हैं। अगर गौर से देखें तो उनके 18 में से 12 शतक तो एशियन देशों के खिलाफ ही हैं। 

 

 

मैच की बात करें तो दिल्ली की पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा को जल्द गंवाने के बाद डी कॉक और रासी के कारण जोरदार शुरूआत की। डी कॉक ने तेजी से रन बनाए और 83 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से शतक बनाने में सफल रहे। उनके साथ ही रासी ने भी अपना शतक पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका को पहले 34 ओवरों में ही 250 रनों के पास पहुंचा दिया।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा।
श्रीलंका : कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा।