स्पोर्ट्स डेस्क : PSL 2026 में Fakhar Zaman बॉल टैंपरिंग विवाद में फंस गए। कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान गेंद की स्थिति बदलने के आरोप में अंपायरों ने Lahore Qalandars पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी। हालांकि फखर ने सभी आरोपों से इनकार किया है और अब इस मामले में मैच रेफरी 48 घंटे के भीतर अंतिम फैसला सुनाएंगे।
लाहौर कलंदर्स पर लगा 5 रन का पेनल्टी
इस मैच में Lahore Qalandars पर अंपायरों ने 5 रन की पेनल्टी लगा दी थी। यह पेनल्टी मैच के आखिरी ओवर से ठीक पहले दी गई, जिससे मैच का रुख बदल गया। पहले कराची को 14 रन चाहिए थे, लेकिन पेनल्टी के बाद लक्ष्य 9 रन रह गया। इसका सीधा फायदा कराची टीम को मिला।
PSL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लगा आरोप
Fakhar Zaman पर PSL के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-3 का आरोप लगाया गया है। उन पर गेंद की स्थिति बदलने से जुड़े नियम का उल्लंघन करने का आरोप है। मैच रेफरी Roshan Mahanama ने उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया है। अब इस मामले में 48 घंटे के अंदर फैसला लिया जाएगा।
कप्तान शाहीन अफरीदी को भी नहीं पता पेनल्टी की वजह
मैच के बाद Shaheen Afridi ने कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि 5 रन की पेनल्टी क्यों दी गई। उन्होंने कहा कि वह वीडियो देखकर ही समझ पाएंगे कि आखिर हुआ क्या था। टीम के खिलाड़ी सिकंदर रजा ने भी कहा कि अंपायरों ने उन्हें साफ वजह नहीं बताई थी। इससे टीम मैनेजमेंट भी हैरान नजर आया।
आखिरी ओवर में हार गई लाहौर टीम
5 रन पेनल्टी के बाद मैच पूरी तरह बदल गया। Karachi Kings को आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन चाहिए थे। हालांकि पहली गेंद पर विकेट गिरा, लेकिन बाद में चौका और छक्का लगाकर कराची ने मैच 4 विकेट से जीत लिया। इस हार के बाद लाहौर टीम काफी निराश नजर आई।
अगले मैच से पहले आएगा अंतिम फैसला
Lahore Qalandars का अगला मैच Multan Sultans के खिलाफ 3 अप्रैल को खेला जाना है। उससे पहले इस मामले में अंतिम फैसला आ सकता है। अगर फखर जमां दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर एक मैच का बैन भी लग सकता है। ऐसे में यह लाहौर टीम के लिए बड़ा झटका होगा।