स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ विस्फोटक शुरुआत करते हुए मैच पर पूरी पकड़ बना ली है। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जिससे SRH ने पावरप्ले में ही बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
ट्रैविस हेड के साथ उनकी साझेदारी ने PBKS के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। 6 ओवर के बाद SRH का स्कोर 105/0 है, जो IPL इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर में शामिल हो गया है।
टॉस अपडेट
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि यह फैसला अब टीम पर भारी पड़ता नजर आ रहा है, क्योंकि SRH के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL में PBKS और SRH के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं:
PBKS जीत: 7
SRH जीत: 17
आंकड़ों के अनुसार SRH का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन मौजूदा फॉर्म PBKS के पक्ष में नजर आ रही है।
मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि हाल के मैच में 163 रन का लक्ष्य भी आसानी से चेज हुआ था, जिससे साफ है कि गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती।
मौसम रिपोर्ट
मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि ओस भी मैच में अहम भूमिका निभा सकती है।
प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा