दुबई : भारतीय सलामी बक्केबाज रोहित शर्मा ने टी-20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 3000 रन बना लिए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने नामीबिया के खिलाफ टी 20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा और तीन हजार रनों पर पहुंच गए। इस मैच से पहले रोहित के खाते में 115 मैचों में 2982 रन थे। रोहित से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 94 मैचों में 3227 रन और न्यूजीलैंड के माटिर्न गुप्तिल ने 107 मैचों में 3115 रन बनाए थे।
सबसे ज्यादा टी-20 रन
3227 - विराट कोहली
3115 - मार्टिन गप्टिल
3045 - रोहित शर्मा
2603 - एरोन फिंच
सबसे तीन 3 हजार रन (कम पारियां)
79 : विराट कोहली
101 : मार्टिन गप्टिल
108 : रोहित शर्मा
टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर-
10 : विराट कोहली
09 : क्रिस गेल
08 : रोहित शर्मा
07 : महेला जयवर्धने
06 : तिलकरत्ने दिलशान
बता दें कि रोहित और केएल राहुल की जोड़ी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ही पार्टनरशिप में ज्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की। दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ 140 (88 गेंद), स्कॉटलैंड के खिलाफ 70 (30 गेंद) तो नामीबिया के खिलाफ 86 (59 गेंद) पार्टनरशिप में बनाए।