Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पेट कमिंस को 15.50 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा गया था। लेकिन आज जब ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के कप्तान और धमाकेदार ओपनर रोहित शर्मा के सामने आया तो रोहित ने पहली ही गेंद पर कमिंस को छक्का जड़ दिया। रोहित द्वारा कमिंस को छक्का लगाने के बाद लोग ट्विटर पर एक्टिव हो गए और इसे लेकर बातें करने लगे। 

रोहित द्वारा कमिंस को पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद एक यूजर ने लिखा, 15 करोड़, 15 रन प्रति ओवर। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये उम्मीद नहीं की थी कि पेट कमिंस पहले ओवर में इतने महंगे साबित होंगे। वहीं एक और ट्विटर यूजर ने लिखा, पेट कमिंस भी उमेश यादव क्लब ज्वाइन करने वाला है। देखें लोगों के रिएक्शन्स - 


गौर हो कि रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 54 गेंदें खेलते हुए 80 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसी के साथ ही रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए। इस लिस्ट में उनसे उपर महेंद्र सिंह धोनी (212), एबी डीविलियर्स (214) और क्रिस गेल (326) हैं।