Sports

अहमदाबाद : दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। मैच दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी जबकि दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने अपने पहले सुपर 8 मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया को 76 रन से हराया था। 

यह 30वीं बार होगा जब दोनों टॉप टीमें सबसे छोटे फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच T20Is में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कांटे की टक्कर है। वेस्टइंडीज ने प्रोटियाज के खिलाफ खेले गए 29 मैचों में से 15 जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने कैरिबियन टीम के खिलाफ खेले गए 29 मैचों में से 14 जीते हैं। लेकिन जब टी20 वर्ल्ड कप की बात आती है तो साउथ अफ्रीका का साफ दबदबा है। 

दोनों टीमों ने अब तक 5 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 जीते हैं जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ एक मैच जीत पाया है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2016 के वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराया था, और वे अपने 10 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे। 

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका हाल ही में पिछले महीने तीन मैचों की T20I सीरीज में एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे जिसमें साउथ अफ्रीका ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की थी। T20I में साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

मैच : 29
साउथ अफ्रीका : 14  जीत
वेस्टइंडीज : 15 जीत 

टी20 विश्व कप में हेड टू हेड

कुल मैच - 5
साउथ अफ्रीका - 4 जीत
वेस्टइंडीज - एक जीत

पिछले पांच मैचों में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस 

साउथ अफ्रीका: W, W, W, W, W
वेस्ट इंडीज: W, W, W, W, W

टीमें : 

साउथ अफ्रीका : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ 

वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स