Sports

खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत की वापसी लगभग कंफर्म हो गई है। पंत फिलहाल बेंगलुरु के पास अलूर में वार्म-अप मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की जिसमें वह लंबे शॉट लगाते दिख रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही संकेत दे दिया है कि 26 वर्षीय क्रिकेटर आगामी सीजन में बतौर कप्तान वापसी करेंगे। पंत की वापसी बतौर बल्लेबाज हो रही है। जबकि विकेटकीपिंग के लिए कुछ नाम भी सामने रखे गए हैं। यह नाम कौन से हैं देखें-

 

Rishabh Pant, IPL 2024, Delhi capitals, Abishek porel, shai hope, Tristan stubbs, ऋषभ पंत, आईपीएल 2024, दिल्ली कैपिटल्स, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स

 

1. अभिषेक पोरेल : घरेलू पिचों पर अच्छा तुजुर्बा। टीम को फायदा हो सकता है।
 

Rishabh Pant, IPL 2024, Delhi capitals, Abishek porel, shai hope, Tristan stubbs, ऋषभ पंत, आईपीएल 2024, दिल्ली कैपिटल्स, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स

 

2. शाई होप : विंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाजी भी करते हैं।

 

Rishabh Pant, IPL 2024, Delhi capitals, Abishek porel, shai hope, Tristan stubbs, ऋषभ पंत, आईपीएल 2024, दिल्ली कैपिटल्स, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स


3. ट्रिस्टन स्टब्स : दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज मिडिल ओवरों में रन गति बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। 

Rishabh Pant, IPL 2024, Delhi capitals, Abishek porel, shai hope, Tristan stubbs, ऋषभ पंत, आईपीएल 2024, दिल्ली कैपिटल्स, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स

 


4. कुमार कुशाग्र : 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। कुशाग्र की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी।

 

Rishabh Pant, IPL 2024, Delhi capitals, Abishek porel, shai hope, Tristan stubbs, ऋषभ पंत, आईपीएल 2024, दिल्ली कैपिटल्स, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स


5. रिकी भुई : अच्छा तुजुर्बा। ट्वंटी20 लीग में बड़ा नाम। 62 मैचों में 32 की औसत से 1497 रन बना चुके। 


आईपीएल का शेड्यूल अभी भी लंबित है, भारत के चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तारीखों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। विभिन्न राज्यों में चुनाव कार्यक्रम के आधार पर आईपीएल कार्यक्रम तय होना है लेकिन अस्थायी रूप से बीसीसीआई 22 मार्च को लेकर चल रहा है। टूर्नामेंट का समापन 26 मई को हो सकता है। पंत की वापसी उनके प्रशंसकों और हितधारकों के लिए राहत लेकर आएगी।


पंत फिलहाल काफी फिट दिख रहे हैं। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद से वह अब स्वतंत्रता के साथ दौड़ने और बल्लेबाजी करने में सक्षम दिख रहे हैं। वह क्रिकेट मैदान पर करीब 15 महीने बाद वापसी करेंगे। पंत ने लंबा समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बितया है। इस दौरान उनका लंदन से भी इलाज चला। पंत पिछले साल आईपीएल नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह पर डेविड वॉर्नर ने दिल्ली की कप्तानी की थी।