Sports

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने क्रिकेट विश्व कप (Cricket world cup) के अहम मुकाबले में अहमदाबाद के मैदान पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए डी कॉक ने विकेटकीपिंग करते हुए 6 कैच पकड़े। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलिक्रस्ट और पाकिस्तान के सरफराज अहमद के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यही नहीं, डी कॉक दक्षिण अफ्रीका की ओर से 2 बार एक पारी में 6 कैच पकड़ने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए हैं। देखें आंकड़े- 

 


दक्षिण अफ्रीका के लिए एक वनडे में सर्वाधिक विकेटकीपिंग शिकार
6 - मार्क बाउचर बनाम पाकिस्तान, केप टाउन, 2007
6 - क्विंटन डी कॉक बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2014
6 - क्विंटन डी कॉक बनाम अफगानिस्तान, अहमदाबाद, 2023

 

 

SA vs AFG, Quinton de Kock, World Record, Cricket world cup, Cricket world cup 2023, CWC 2023, क्विंटन डी कॉक, विश्व रिकॉर्ड, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023, सीडब्ल्यूसी 2023

 

 

विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक विकेटकीपिंग शिकार
विश्व कप इतिहास में अब सिर्फ तीन ही विकेटकीपर ऐसे हैं जिन्होंने एक पारी में 6 कैच लिए हैं। 2003 में एडम गिलिक्रिस्ट ने नामीबिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 2015 में इस रिकॉर्ड को पाकिस्तान के सरफराज अहमद ने बनाया था। सरफराज ने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान पर बनाया था। अब अहमदाबाद के मैदान पर 6 कैच पकड़कर डीकॉक भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

 


 

SA vs AFG, Quinton de Kock, World Record, Cricket world cup, Cricket world cup 2023, CWC 2023, क्विंटन डी कॉक, विश्व रिकॉर्ड, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023, सीडब्ल्यूसी 2023

 

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक विकेटकीपिंग शिकार
21 - एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया, 2003)
21 - टॉम लैथम (न्यूजीलैंड, 2019)
20 - एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया, 2019)
19 - क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका, 2023)
17 - कुमार संगकारा (श्रीलंका, 2003)
17 - एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया, 2007)

 

 

मैच की बात करें तो अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान की ओर से अलमतुल्लाह उमरजई ने 97, गुरबाज ने 25, रहमत शाह ने 26 तो नूर अहमद ने 26 रन बनाकर स्कोर 244 पर ला खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिड़ी ने 69 रन देकर 2, जेराल्ड ने 44 रन देकर 4, केशव महाराज ने 25 रन देकर 2 तो एंडिल ने 36 रन देकर एक विकेट लिया।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
अफगानिस्तान :
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, जेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।