स्पोर्ट्स डेस्क : जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 51वां सुपर 8 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप से बाहर हो चुका है जबकि अफ्रीका ने दो मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में जिम्बाब्वे जीत के साथ अभियान का अंत करना चाहेगा। वहीं अफ्रीका अपनी जीत के क्रम को जारी रखने के लिए खेलेगा।
प्लेइंग XI
जिम्बाब्वे : तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी
साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफ़ाका, लुंगी एनगिडी