Sports

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए क्वालिफायर्स 2 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पृथ्वी ने पहले कोलकाता के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने की कोशिश की लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने आई.पी.एल. 2021 के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

आईपीएल सीजन के पावरप्ले में सर्वाधिक रन
467 : डेविड वार्नर (2016)
382 : एडम गिलक्रिस्ट (2009)
364 : केएल राहुल (2018)
361 : डेविड वार्नर (2015)
360 : गौतम गंभीर (2012)
353 : पृथ्वी शॉ (2021)*

शाकिब को पहली ही गेंद पर मारा छक्का
मैच के दौरान गेंदबाजी करने आए शााकिब अल हसन को पृथ्वी शॉ ने पहले ही गेंद पर लंबा छक्का दे मारा। 90 मीटर लंबा यह छक्का स्टेडियम से भी बाहर गया। देखें वीडियो-