स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस रविवार शाम IPL 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दी। पांच बार की चैंपियन यह टीम 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी टीम बनने जाएगी और यह एक ऐसा मुकाम है जो इस फॉर्मेट में उनकी लंबी मौजूदगी और दबदबे को दिखाता है।
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई उन चुनिंदा टीमों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी जिसमें सिर्फ दो और टीमें हैं, पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम और इंग्लिश काउंटी टीम समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब जिन्होंने T20 क्रिकेट में 300 मैचों का आंकड़ा छुआ है। हालांकि MI यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली फ्रेंचाइजी टीम के तौर पर सबसे अलग खड़ी होगी।
सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाली टॉप 5 टीमें
पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम – 303
समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब – 303
मुंबई इंडियंस - 299
हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब – 296
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 287
खिताब की उम्मीदों के साथ उतरेगी मुंबई
यह मील का पत्थर ऐसे समय आया है जब MI पांच साल से चले आ रहे खिताब के सूखे को खत्म करने की अपनी कोशिश शुरू करेगी। आखिरी बार 2020 में ट्रॉफी जीतने के बाद यह फ्रेंचाइजी एक बार फिर टॉप पर अपनी जगह बनाने और संभवतः रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना छठा खिताब जीतने के लिए बेताब होगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम के पास एक मजबूत कोर है जिसमें सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा शामिल हैं ये सभी भारत की हालिया T20 सफलताओं के अहम सदस्य रहे हैं। एक बार फिर फॉर्म में लौट रहे रोहित शर्मा भी टीम के अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।