प्राग ,चेक गणराज्य ( निकलेश जैन ) में चल रहे प्रतिष्ठित प्राग मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में भारत के नंबर 2 शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती नें औस्ट्रिया के शीर्ष खिलाड़ी मारकुस रागार को पराजित करते हुए 2.5 अंको के साथ एकल बढ़त कायम कर ली है । इस जीत के साथ विदित 2956 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए 2732 रेटिंग हासिल करते हुए विश्व रैंकिंग में 5 स्थानो का सुधार करते हुए 21वे स्थान पर पहुँच गए है और इस प्रकार विश्व के 16 वे स्थान पर मौजूद भारतीय दिग्गज 2755 रेटिंग वाले विश्वनाथन आनंद से अब 23 अंक ही पीछे है । राउंड 3 के मुक़ाबले में विदित नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए गुर्न्फ़ील्ड ओपनिंग में बेहद संतुलित जबाब देते हुए शुरुआत से ही एक प्यादे की बढ़त बना ली और 26 वी चाल में मारकुस की एक बड़ी गलती का फायदा उठाकर 36 चालों में मैच अपने नाम कर लिया ।
देखे इस जीत का विडियो विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से
भारत के लिए बुरी खबर दिग्गज पेंटाला हरिकृष्णा का ईरान के युवा अलीरेजा फिरौजा से हारना रही । राय लोपेज ओपनिंग में काले मोहरो से खेलते हुए हरिकृष्णा अपनी स्थिति को संतुलित किए हुए थे पर खेल में वजीर के हिस्से में पड़ रहे दबाव में 31 वी चाल में घोड़े की गलत चाल नें उन्हे एक मोहरा देने पर विवश कर दिया और खेल की 40वी चाल में उन्होने हार स्वीकार कर ली ।
अन्य परिणामों में मेजबान चेक गणराज्य के डेविड नवारा को एक और हार का सामना करना पड़ा इस बार उन्हे स्पेन के डेविड अंटोन नें पराजित किया , अन्य दो मुकाबलों में पोलैंड के जान डुड़ा नें अमेरिका के सेमुएल शंकलंद से तो रूस के निकिता वितुगोव नें स्वीडन के निल्स ग्रंडुलियूस से बाजी अनिर्णीत खेली ।
Rank after Round 3
Rk. |
SNo |
|
|
Name |
FED |
Rtg |
Pts. |
TB1 |
TB2 |
TB3 |
K |
rtg+/- |
1 |
4 |
|
GM |
Vidit Santosh Gujrathi |
IND |
2721 |
2,5 |
0,0 |
2,75 |
1 |
10 |
8,5 |
2 |
3 |
|
GM |
Vitiugov Nikita |
RUS |
2731 |
2,0 |
0,0 |
2,75 |
1 |
10 |
2,7 |
3 |
2 |
|
GM |
Firouzja Alireza |
FID |
2726 |
2,0 |
0,0 |
2,25 |
1 |
10 |
3,1 |
4 |
6 |
|
GM |
Duda Jan-Krzysztof |
POL |
2755 |
2,0 |
0,0 |
1,50 |
2 |
10 |
2,9 |
5 |
1 |
|
GM |
Grandelius Nils |
SWE |
2659 |
1,5 |
0,0 |
2,50 |
1 |
10 |
2,7 |
6 |
8 |
|
GM |
Anton Guijarro David |
ESP |
2697 |
1,5 |
0,0 |
1,75 |
2 |
10 |
1,1 |
7 |
9 |
|
GM |
Ragger Markus |
AUT |
2670 |
1,0 |
0,0 |
2,00 |
2 |
10 |
-2,7 |
8 |
10 |
|
GM |
Harikrishna Pentala |
IND |
2713 |
1,0 |
0,0 |
1,75 |
2 |
10 |
-5,0 |
9 |
7 |
|
GM |
Shankland Sam |
USA |
2683 |
1,0 |
0,0 |
1,25 |
2 |
10 |
-3,0 |
10 |
5 |
|
GM |
Navara David |
CZE |
2717 |
0,5 |
0,0 |
0,50 |
1 |
10 |
-10,3 |
राउंड 3 के बाद विदित 2.5 अंक के साथ पहले ,निकिता ,जान डूड़ा और अलीरेजा 2 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर है । जबकि निल्स और अंटोन 1.5 अंक ,हरिकृष्णा ,मारकुस ,और शंकलंद 1 अंक तो नवारा 0.5 अंक पर खेल रहे है ।