Sports

प्राग, चेक गणराज्य (निकलेश जैन) प्राग मास्टर्स शतरंज 2026 का खिताब उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक नें अपने नाम कर लिया है । उन्होंने अंतिम राउंड में यूएसए के नीमन हंस मोके से ड्रा खेलते हुए 6 अंकों के साथ खिताब अपने नाम कर लिया , यह उनके लिए साल का लगातार दूसरा बड़ा खिताब है इसके साथ ही अब वह अगले फ़ीडे कैंडिडेट 2028 की दौड़ में अभी से मजबूत हो चुके है । ईरान के परहम मघसूदलू नें अंतिम राउंड में शुरुआत से बढ़त में चल रहे नीदरलैंड के वान फारेस्ट जॉर्डन को पराजित करते हुए उन्हें ना सिर्फ़ खिताब जीतने से रोक दिया बल्कि टाईब्रेक में चौंथे स्थान पर धकेल दिया परहम टाईब्रेक में दूसरे स्थान पर रहे  वहीं 5 अंकों के साथ भारत के अरविंद चितम्बरम नें तीसरा स्थान हासिल कर लिया , बेहद ख़राब शरुआत करने वाले अरविंद नें अंतिम चार राउंड में 3.5 अंक बनाये जिसमें गुकेश पर शानदार जीत भी शामिल थी , अंतिम राउंड में उन्होंने चेक गणराज्य के डेविड नवारा को पराजित किया . भारत के विश्व चैंपियन डी गुकेश नें अंतिम राउंड में स्पेन के डेविड अंटोन को पराजित करते हुए अपनी एकमात्र जीत दर्ज की और अपनी विश्व रैंकिंग में थोड़ा सुधार करते हुए ख़ुद को 15वें स्थान पर पहुँचा दिया है . 

दिव्या को चैलेंजर वर्ग में तीसरा स्थान , विश्व टॉप 10 में पहुँची 

वहीं भारत की युवा शतरंज क्वीन दिव्या देशमुख नें चैलेंजर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है . दिव्या नें इसके साथ ही अपनी रेटिंग को बढ़ाते हुए विश्व रैंकिंग में पहली बार शीर्ष 10 में प्रवेश कर लिया है . फ़ीडे कैंडिडेट के ठीक पहले उनके इस प्रदर्शन नें प्रशंसकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है .