Sports

खेल डैस्क : पाकिस्तान क्रिकेट टीम प्रबंधन में मचे घमासान को पर अब पूर्व क्रिकेटर भी अपने बेबाक राय रखने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ (Zaka Ahsraph) समेत तमाम बोर्ड अधिकारी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के टेक्स्ट संदेशों का जवाब नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान टीम विश्व कप के अपने 6 मुकाबलों में 4 को गंवा चुका है। वह सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर है। शुक्रवार को उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला जीतना जरूरी था लेकिन उन्हें एक विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद पाक क्रिकेटर भी टीम की स्थिति को लेकर परेशान दिख रहे हैं। लतीफ का तो यहां तक कहना है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पिछले 5 महीनों से बोर्ड द्वारा सैलरी तक नहीं दी गई है।

 

سابق کرکٹر راشد لطیف صاحب نے حیرت انگیز انکشاف کیا ہے کہ جناب پروفیشنل چئیرمین پی سی بی مینجمنٹ کمیٹی ذکاء اشرف صاحب قومی ٹیم کے کپتان بابر اعظم کے میسجز اور کالز کا جواب نہیں دے رہے.. کپتان نے عثمان واہلہ سلمان نصیر سے بھی رابطہ کیا انہوں نے بھی کوئی جواب نہیں دیا...
اور اب ذکاء… pic.twitter.com/QBgDnO14HS

— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) October 27, 2023


लतीफ ने कहा कि बाबर आजम चेयरमैन को मैसेज कर रहे हैं। लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सलमान नसीर (पीसीबी सीओओ) को भी मैसेज किया था। लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। क्या कारण है कि वह अपने कप्तान को जवाब नहीं दे रहे हैं? फिर, आप एक और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रहे हैं। आप यह भी कह रहे हैं कि केंद्रीय अनुबंध फिर से किया जाएगा। खिलाड़ियों को 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। क्या खिलाड़ियों को आपकी बात सुननी चाहिए?

 


लतीफ का उक्त बयान तब सामने आया है जब रिपोर्ट सामने आई है कि खिलाड़ियों को बोर्ड के समर्थन की कमी महसूस हो रही है। पीसीबी ने बीते सप्ताह ही संकेत दिया था कि विश्व कप में अगर टीम अच्छा नहीं कर पाई तो बाबर की कप्तानी खतरे में पड़ सकती है।
पीसीबी ने एक बयान में कहा था कि कप्तान बाबर आजम और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक को आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम बनाने में स्वतंत्रता दी गई थी। अब आगे देखते हुए, बोर्ड विश्व कप में टीम के प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तान क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेगा।