Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल का 32वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में दुबई के मैदान में खेला जा रहा है। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए और पंजाब किंग्स को 186 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत दी। पर मैच के अंतिम क्षणों में कार्ति त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान टीम को 2 रन से मैच जीता दिया।

पंजाब किंग्स की पारी

  • आखिरी गेंद पर पंजाब को 3 रन चाहिए थे पर कार्तिक त्यागी ने डॉट गेंद डालकर पंजाब के मुंह से जीत निकाल ली।
  • आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने निकोल्स पूरन को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। पूरन ने 22 गेंदों पर एक चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। त्यागी ने हुड्डा को पांचवी गेंद पर आउट करके मैच का रूख बदल दिया।
  • कप्तान केएल राहुल भले ही अर्धशतक बनाने से चूक गए पर उनके साथ बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक पूरा किया। मयंक अग्रवाल 43 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने मयंक को आउट कर राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई।
  • लेकिन केएल राहुल जब अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए जा रहे थे चेतन सकारिया की गेंद पर तेजतर्रार शॉट सही दिशा में भेजने से चूक गए। राहुल का यह शॉट कार्तिक त्यागी के सीधे हाथों में गया। 
  • पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने विकेट के चारों ओर शॉट लगाए। केएल राहुल ने इस दौरान आई.पी.एल. में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए।  उन्होंने इस मामले में डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। 
  • दूसरे छोर पर खड़े मयंक अग्रवाल ने क्रीज पर कुछ समय बिताया लेकिन जब उनकी आंख टिक गई तो उन्होंने तेजी से शॉट लगाने शुरू कर दिए। मयंक के बल्ले से गेंद इस तरह कनेक्ट हो रही थी कि उन्होंने केएल राहुल से पहले ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने राजस्थान के भरोसेमंद गेंदबाज क्रिस मॉरिस की भी खूब पिटाई की।
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स टीम ने कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की बदौलत तेजतर्रार शुरूआत की। केएल राहुल तो शुरूआती ओवरों में ही सकारिया की गेंदों पर छक्के बरसाते हुए नजर आए।

राजस्थान रॉयल्स की पारी

  • अर्शदीप सिंह ने चेतन सकारिया को अपना चौथा शिकार बनाया। सकारिया 7 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर कार्तिक त्यागी को अपना 5वां शिकार बनाया और राजस्थान की पूरी टीम को 185 रन पर ऑलआउट कर दिया।
  • लोमरोर के बाद बल्लेबाजी के लिए राहुल तेवतिया को मोहम्मद शमी ने आउट कर पंजाब को 7वीं सफलता दिलाई। राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर आउट हुए। शमी ने क्रिस मोरिस को 5 रन पर आउट करके अपना तीसरा शिकार बनाया।
  • अच्छी बल्लेबाजी कर रहे महिपाल लोमरोर को अर्शदीप ने मार्करम के हाथों कैच आउट करवाया। लोमरोर ने 17 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को गति प्रदान की।
  • राजस्थान टीम को 5वां झटका रियान पराग के रूप में लगा। रियान पराग को शमी ने 4 रन पर आउट कर पंजाब को सफलता दिलाई।
  • वहीं, क्रीज पर अच्छे नजर आ रहे यश्स्वी जायसवाल जब अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे तब हरप्रीत बराड़ की गेंद पर मयंक को कैच थमा बैठे। उन्होंने 36 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।
  • लिविंगस्टोन ने आते ही हाथ दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने विकेट के चारों ओर शॉट लगाए। लेकिन अर्शदीप ने उन्हें फैबियन के हाथों कैच आऊट करा दिया। फैबियन ने उनकी शानदार कैच पकड़ी। लिविंगस्टोन ने 17 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए।
  • लुईस के आऊट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन मैदान पर आए। उनसे उम्मीद थी कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन वह भी महज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी के साथ मिलकर लिविंगस्टोन ने पारी को संभाला। 
  • राजस्थान की ओर से इविन लुईस के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग के लिए उतरे। लुईस ने धमाकेदार शुरूआत दी। उन्होंने 21 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 36रन बनाए। उन्हें अर्शदीप ने मयंक के हाथों कैच आऊट करवाया। 

     

पिच और वैदर रिपोर्ट 

दुबई की पिच पर दोहरा उछाल देखने को मिल सकता है। इसलिए बल्लेबाजों को शुरूआत में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दुबई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा।

हेड टू हेड : राजस्थान का पंजाब के खिलाफ प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है। जहां राजस्थान की टीम ने 12 मैच जीते हैं तो वहीं पंजाब की टीम 10 मैच जीतने में कामयाब हो पाई है। 

दोनों टीमें इस प्रकार

पंजाब किंग्स :  केएल राहुल (w/c), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, ईशान पोरेल, आदिल राशिद, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, एविन लुईस, संजू सैमसन (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी।