Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ ही भारत के अब कुल पांच पदक हो गए हैं जिसमें दो तीन पदक शूटिंग में, एक हॉकी और एक एथलेटिक्स में आया है।

अपना पहला ओलंपिक खेल रहे भारत के स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale) ने एक अगस्त को पेरिस ओलंपिक (Olympics) में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में भारत के लिए पहली बार कांस्य पदक जीता। इससे पहले मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक दिलाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्दा इवेंट में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर इतिहास रचा। इसी के साथ ही भाकर एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 28 जुलाई को कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया था। वह 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी।

पदकों के मामले में भारत 64वें स्थान पर है। अमेरिका 103 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। चीन (73 पदक) दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया कुल 45 पदकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। फ्रांस और ग्रेट ब्रिटन चौथे और पांचवें स्थान पर हैं जिनके नाम अब तक क्रमशः 54 औप 51 पदक हैं। 

ओलंपिंक में टॉप 5 देशों के साथ भारत की मैडल टेली 

क्रम देश गोल्ड सिल्वर  ब्रॉन्ज  कुल पदक
1. अमेरिका 30 38 35 103
2. चीन 29 25 19 73
3. ऑस्ट्रेलिया 18 14 13 45
4. फ्रांस 14 19 21 54
5. ग्रेट ब्रिटेन 13 17 21 51
64. भारत 0 1 4 5

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को तीसरा पदक, शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक