Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक 2020 का समाप्न हो चुका है और भारत के सभी खिलाड़ी आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। देश वापसी पर सभी खिलाड़ियों के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है और साथ ही देश के लिए पदक जीतने वाले सातों मेडलिस्ट समेत अन्य खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। ये समारोह शाम 6.30 बजे दिल्ली के अशोका होटल में होगा। इससे पहले ये समारोह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होना था। 

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा सभी मेडलिस्ट का सम्मान किया जाना है। इस समारोह में कई हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं जिसमें पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य सभी लोग भी शामिल होने की उम्मीद है। 

गौर हो कि कोरोना संकट काल में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और  कुल 7 मेडल जीते। इसी के साथ ही एथलेटिक्स में भारत को पहली बार गोल्ड मिला। वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बार ओलंपिक में पदक (ब्रॉन्ज) अपने नाम किया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और चार ब्रॉन्ज़ जीते। 

PunjabKesari

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले 

1.    नीरज चोपड़ा – गोल्ड (भालाफेंक)
2.    रवि दहिया – सिल्वर (कुश्ती)
3.    मीराबाई चनू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
4.    पीवी सिंधू – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)
5.    लवलीना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (मुक्केबाजी)
6.    बजरंग पूनिया – ब्रॉन्ज (कुश्ती)
7.    पुरुष हॉकी टीम - ब्रॉन्ज