Sports

बनयाह , सर्बिया ( निकलेश जैन ) स्पेन के नोवी बोर चैस क्लब ने यूरोपियन चैस क्लब कप 2024 के 39वें संस्करण में सुपरचैस को 3.5-2.5 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। ग्रैंडमास्टर डेविड एंटोन गुइजारो ने जीएम जोर्डन वैन फॉरेस्ट को हराकर निर्णायक जीत हासिल की, जबकि बाकी पांच खेल ड्रॉ रहे। नोवी बोर की यह तीसरी ख़िताबी जीत है, इससे पहले उन्होंने 2013 और 2022 में यह खिताब जीता था। भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने 6 में से 4 अंक और पेंटाला हरिकृष्णा ने 3.5 का स्कोर किया और दोनों ही अपराजित रहे। विदित अब 2739.2 की रेटिंग के साथ विश्व में 14वें स्थान पर पहुँच गए है , अंतिम दो राउंड में विदित नें शीर्ष बोर्ड पर पहले हमवतन अर्जुन एरीगैसी और फिर डी गुकेश को ड्रॉ पर रोकते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में खास भूमिका अदा की ।   

फ्रांस के चार्टरेस एचेस टीम को अल्कलॉइड ने 5-1 से हराया, जिससे अल्कलॉइड 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने 5.5/7, अरविंद चितांबरम ने 4.5/6 और एस एल नारायणन ने 4/6 का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, वडोस चेस क्लब ने टाई-ब्रेक के जरिए तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें भारत के लियोन ल्यूक मेंडोंका ने 4.5/7 और आर्यन चोपड़ा ने 5/7 का स्कोर किया।

Final Ranking after 7 Rounds

Rk. SNo   Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 3   Novy Bor Chess Club 7 6 1 0 13 249,5 29,5 183 168,3
2 2   Alkaloid 7 5 2 0 12 243,5 29,5 179 150,3
3 13   Vados Chess Club 7 5 1 1 11 232,5 29,5 167,5 125,5
4 5   Turkish Airlines 7 4 3 0 11 225,5 28 178,5 136,8
5 6   TAJFUN-ŠK Ljubljana 7 5 1 1 11 217 29 176,5 134,5
6 4   Bayegan Pendik Chess Sports Club 7 5 1 1 11 206 28,5 169,5 129,5
7 1   SuperChess 7 5 0 2 10 243,5 29,5 173 115,5
8 11   Beer Sheva Chess Club 7 5 0 2 10 217,5 29,5 169,5 111
9 18   Kavala Chess Club 7 5 0 2 10 199 29 154,5 103,5
10 7   Sentimento Ajka BSK 7 4 2 1 10 198,5 25 182 123,3
11 8   Tuxera Aquaprofit Nagykanizsai Sakk Klub 7 5 0 2 10 194 26 180 121
12 9   C'Chartres Echecs 7 4 2 1 10 180 25,5 172,5 116
13 10   Vugar Gashimov 7 5 0 2 10 170,5 25,5 159 101
14 15   SK JAVES Modra 7 5 0 2 10 155 23 174 116,5
15 27   Perfect 7 5 0 2 10 153,5 23,5 158,5 100
16 24   C.A. Silla Integrant Col-lectius 7 4 2 1 10 131 23 162 109,5
17 12   Rishon Le Zion A 7 4 1 2 9 177 25 168 102,5
18 21   Riehen 7 4 1 2 9 169 24,5 161,5 100,3
19 20   SK Rockaden 7 4 1 2 9 158 26 153 92,3
20 42   Rishon Le Zion B 7 3 3 1 9 155,5 25,5 150,5 92,3