Sports

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा रविवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 0 पर आऊट हो गए। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही इसी महीने टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। रोहित ने फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था। उम्मीद थी कि वह आईपीएल की शुरूआत भी अच्छी करेंगे लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। रोहित के आईपीएल करियर में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब वह पहले ही मुकाबले में 0 पर आऊट हो गए। चेन्नई के खिलाफ वह दो बार सीजन के पहले ही मुकाबले में 0 पर आऊट हो चुके हैं।


आईपीएल सीजन के पहले मैच में रोहित शर्मा के रन
2008: 0 रन (3 गेंद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)

2009: 36* रन (32 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)
2010: 13 रन (12 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 
2011: 27* रन (30 गेंद) बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली) 
2012: 0 रन (3 गेंद) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 
2013: 11 रन (11 गेंद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 
2014: 27 रन (21 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 
2015: 98* रन (65 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 
2016: 7 रन (5 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 
2017: 3 रन (7 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 
2018: 15 रन (18 गेंद) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 
2019: 14 रन (13 गेंद) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) 
2020: 12 रन (10 गेंद) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 
2021: 19 रन (15 गेंद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 
2022: 41 रन (32 गेंद) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) 
2023: 1 रन (10 गेंद) बनाम. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 
2024: 43 रन (29 गेंद) बनाम गुजरात टाइटन्स (गुजरात) 
2025: 0 रन (4 गेंद) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 
रोहित ने पहले तीन सीजन डेक्कन चार्जर्स के खेले। इसके बाद लगातार मुंबई इंडियंस के साथ हैं।

 

 

 

MI vs CSK, Rohit Sharma, mumbai indians,  Most Duck in IPL History,  IPL 2025, रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी, आईपीएल 2025

 


आईपीएल में सबसे ज्यादा डक आऊट

दिनेश कार्तिक : 257 मैचों में 234 पारियों में 18 डक। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक ने 2024 सीज़न के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया और उन्हें कई टीमों में अपने लंबे करियर के लिए जाना जाता है।

ग्लेन मैक्सवेल : 137 मैचों में 129 पारियों में 18 डक। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कम मैच खेलने के बावजूद कार्तिक के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

रोहित शर्मा : 258 मैचों में 253 पारियों में 18 डक। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान शर्मा ने आईपीएल 2025 सीजन के पहले ही मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ डक बनाया और इस रिकॉर्ड में बराबरी कर ली।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू
इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद
इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन : राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद