Sports

चोनबरी (थाईलैंड) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने शनिवार को यहां तीसरे दौर में चार अंडर 68 का टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे वह 2022 होंडा एलपीजी थाईलैंड टूर्नामेंट में पांच स्थान आगे बढऩे में सफल रही। पहले दो दौर में 70 और 72 का स्कोर बनाने वाली अदिति का कुल स्कोर छह अंडर है जिससे वह संयुक्त 47वें स्थान पर चल रही हैं। अदिति ने तीसरे दौर में पांच बर्डी की लेकिन एक बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर चार अंडर रहा।