बैंकॉक : भारत की 24 सदस्यीय अंडर 20 महिला फुटबॉल टीम थाईलैंड में अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर 20 महिला एशियाई कप से पहले पंद्रह दिन के अनुकूलन शिविर में भाग लेने शुक्रवार को यहां पहुंच गई।
भारतीय टीम ने दो दशक बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। यह टीम दो अप्रैल को जापान के खिलाफ ग्रुप सी के पहले मुकाबले से पूर्व13 दिन अनुकूलन शिविर में भाग लेगी। भारत को पांच अप्रैल को आस्ट्रेलिया से और आठ अप्रैल को चीनी ताइपै से खेलना है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और तीसरे स्थान की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें पोलैंड में इस साल होने वाले फीफा अंडर 20 विश्व कप में जगह बनाएंगी।
भारतीय टीम ने इंडियन वुमैंस लीग के पहले चरण के बाद बेंगलुरू में स्वीडिश कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन के मार्गदर्शन में अभ्यास किया है। इसके अलावा स्वीडन में एक महीने का अभ्यास शिविर भी लगा था। भारत ने स्वीडन की सीनियर टीम के खिलाफ पांच दोस्ताना मैच भी खेले। यूरोप से आने के बाद टीम ने कोलकाता में अभ्यास शिविर में भी भाग लिया।
भारतीय टीम :
गोलकीपर : मोनालिसा देवी एम, नंदिनी, रिबांसी जामू
डिफेंडर : अलका इंदवार, सिंडी आर कोलनी, निशिमा कुमारी, रेमी थोकचोम, रूचि यादव, सहीना टीएच, शुभांगी सिंह, टी चानू तोइजाम
मिडफील्डर : अंजू चानू कायेनपेइबाम, अरिना देवी एन, भूमिका देवी, मोनिशा सिंघा, नेहा, पूजा, श्रुति कुमारी
फॉरवर्ड : बबीता कुमारी, दीपिका पाल, लिंगदेइकिम, शिलजी शाजी, सिबानी देवी एन, सुलांजना राउल