Sports

नई दिल्ली : आईपीएल 2020 में इस बार कई चौकाने वाले तथ्य देखने को मिले। कई नामी प्लेयर इस सीजन में संघर्ष करते हुए दिखे। इनमें कई प्लेयर्स ऐसे थे जोकि निरंतरता के लिए जाने जाते थे। आइए जानते हैं लीग स्टेज के अंत तक की ऐसी फ्लॉप प्लेइंग-11 जिसने इस सीजन के दौरान अपने क्रिकेट फैंस को निराश ही किया। 

शेन वॉटसन

League stage, IPL flop playing 11, Dhoni, आईपीएल 2020, MS Dhoni, Shane Watson, Andre Russel, Prithvi Shawमहेंद्र सिंह धोनी, IPL news in hindi, sports news,
चेन्नई के लिए 2018 के बाद से 11 मैचों में 299 रन ही बना सके हैं शेन वॉटसन।

पृथ्वी शॉ
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी ने 12 मैचों मे 228 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी छह मैचों में सिर्फ 30 रन ही बनाए।

करुण नायर
पंजाब टीम ने करुण नायर पर विश्वास नहीं दिखाया। वह प्लेइंग-11 में जगह पाने को तरसते रहे। उन्होंने चार मैचों में 16 रन बनाए जोकि काफी कम थे।

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)

League stage, IPL flop playing 11, Dhoni, आईपीएल 2020, MS Dhoni, Shane Watson, Andre Russel, Prithvi Shawमहेंद्र सिंह धोनी, IPL news in hindi, sports news,
धोनी ने 12 मैचों में 116की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए। वह कई बार अपनी टीम को नाबाद रहते भी जीत नहीं दिला पाए।

दिनेश कार्तिक
दिनेश के लिए यह सीजन खराब गया है। अब तक वह 169 रन ही जोड़ पाए। उन्होंने ओपनिंग भी की लेकिन प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

आंद्रे रसेल

League stage, IPL flop playing 11, Dhoni, आईपीएल 2020, MS Dhoni, Shane Watson, Andre Russel, Prithvi Shawमहेंद्र सिंह धोनी, IPL news in hindi, sports news,
कोलकाता को आंद्रे रसेल की फॉर्म और बाद में चोट ने परेशान कर रखा। आंद्रे ने 9  पारियों में 13 की औसत से 117 रन बनाए।

केदार जाधव
चेन्नई टीम के लिए खेल रहे 35 साल के केदार अपनी धीमी स्ट्राइक रेट के कारण फैंस के निशाने पर रहे। वह आठ मैचों में केवल 62 रन ही बना पाए।

सुनील नेरेन
सिर्फ एक मैच को छोड़ दिया जाए तो सुनील नेरेन भी बुरी तरह फ्लॉप रहे। नेरेन ने 10 मैचों में 121 रन बनाए और सिर्फ पांच ही विकेट चटकाए।

कुलदीप यादव

League stage, IPL flop playing 11, Dhoni, आईपीएल 2020, MS Dhoni, Shane Watson, Andre Russel, Prithvi Shawमहेंद्र सिंह धोनी, IPL news in hindi, sports news,
चाइनामैन से कोलकाता को बड़ी उम्मीद थी। लेकिन वह सीजन में केवल एक  ही विकेट ले पाए। वहीं, उनके साथी युजी चाहल बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 20 से ज्यादा विकेेट लेने में सफल रहे।

जयदेव उनादकट
राजस्थान के तेज गेंदबाज 2017 में पॉपुलर हुए थे। इसके बाद ऑक्शन में उनके नाम की मोटी बोली लगी। लेकिन जयदेव तब से ही प्रदर्शन करने में असफल हो रहे हैं। राजस्थान की ओर  से इस सीजन में जयदेव को सिर्फ चार ही विकेट मिलीं।

डेल स्टेन

League stage, IPL flop playing 11, Dhoni, आईपीएल 2020, MS Dhoni, Shane Watson, Andre Russel, Prithvi Shawमहेंद्र सिंह धोनी, IPL news in hindi, sports news,
डेल को आरसीबी ने अपनी टीम में रखा था लेकिन 133 रन देकर मात्र एक ही विकेट लिया। उनकी इकोनमी 11.4 की रही जोकि सबसे खराब थी।