Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : Kolkata Knight Riders और Lucknow Super Giants के बीच IPL 2026 का अहम मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला जाएगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है, जबकि ऋषभ पंत की LSG अच्छी लय में नजर आ रही है। बारिश के कारण दोनों टीमों की तैयारी भी प्रभावित हुई है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 6
LSG जीता: 4 
KKR जीता: 2

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, खासकर बादलों के कारण स्विंग मिलने की संभावना है। पिछले मैच में भी सीमर्स को मदद मिली थी और मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में शुरुआत में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा, जबकि गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।

मौसम रिपोर्ट

कोलकाता में दिन के समय बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन शाम तक मौसम साफ हो सकता है। हालांकि मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे खेल प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। फिलहाल Accuweather के अनुसार मैच के समय भारी बारिश की संभावना नहीं है।

संभावित प्लेइंग 11

KKR : फिन एलन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमणदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

LSG : ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आवेश खान, जोश इंग्लिस, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मोहसिन खान।