स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि IPL की शुरुआत हर बार क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होती है और इस बार भी टूर्नामेंट में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे।
हरभजन सिंह ने कहा कि IPL में हर साल नए रोमांच और कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, जो इसे दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग बनाती है।
हरभजन सिंह ने क्या कहा
ANI से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी टूर्नामेंट में वही जुनून और उत्साह देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा, 'IPL की शुरुआत देखना हमेशा रोमांचक होता है। उम्मीद है कि इस साल भी हमें वही जोश, जुनून और मजा देखने को मिलेगा जो IPL लेकर आता है। हम हर बार चाहते हैं कि कोई नई टीम ट्रॉफी जीते, लेकिन कुछ पुरानी टीमें काफी मजबूत हैं, इसलिए शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।'
RCB है मौजूदा चैंपियन
IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती थी।
28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026
BCCI ने 11 मार्च को IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी किया है। टूर्नामेंट का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। हालांकि पूरे सीजन का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा, क्योंकि इसी दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
उद्घाटन मैच में भिड़ेंगी RCB और SRH
IPL 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। 10 शहरों में खेले जाएंगे 20 मैच, IPL 2026 के पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे, जो 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।
चार डबल हेडर मुकाबले भी होंगे
टूर्नामेंट के पहले चरण में चार डबल-हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे। दोपहर का मैच: 3:30 बजे (IST) शाम का मैच: 7:30 बजे (IST) सीजन का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल 2026 को होगा। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (दिल्ली), दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
कई टीमों के होंगे अलग-अलग होम ग्राउंड
इस सीजन में कुछ टीमों के एक से ज्यादा होम ग्राउंड होंगे। RCB: 5 मैच बेंगलुरु और 2 मैच रायपुर में; पंजाब किंग्स: 4 मैच न्यू चंडीगढ़ और 3 मैच धर्मशाला में, राजस्थान रॉयल्स: 3 मैच गुवाहाटी और 4 मैच जयपुर में।
चिन्नास्वामी स्टेडियम की होगी जांच
बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम की जांच करेगी। 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच-डे व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टेडियम IPL मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।