Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : अपने मैदान पर खेल रहे विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या के बीच चौथे विकेट के लिये 84 गेंद में 119 रन की साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल के मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। RCB की इस जीत के गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स एक-एक स्थान नीचे खिस्क गए हैं। 

RCB के दिल्ली पर जीत के बाद 10 मैचों में 7 जीत और 3 हार के बाद 14 अंक हो गए हैं जो सबसे ज्यादा है। वहीं गुजरात, मुंबई और दिल्ली 12-12 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है। यहां गौर करने योग्य है कि गुजरात ने 8 में से 6 मैच जीते हैं। वहीं मुंबई ने 10 में से 6 और दिल्ली ने 9 में से 6 मैच जीते हैं। 

आरेंज कैप 

विराट कोहली ने 47 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 51 रन बनाते हुए साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर आरेंज कैप हासिल कर ली है। कोहली के 10 मैचों की 10 इनिंग्स में  73 के हाईएस्ट और 63.29 की औसत के साथ 443 रन हैं जोकि अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ ही कोहली ने अब तक आईपीएल 2025 में 6 अर्धशतक लगाए हैं। 

पर्पल कैप 

वहीं पर्पल कैप की बात करें तो RCB के जोश हेजलवुड 10 मैचों की 10 इनिंग्स में 18 विकेट्स के साथ पर्पल कैप अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा को पछाड़ा जिनके 8 इनिंग्स में 7.29 की ईकोनॉमी और 16 विकेट्स हैं। हेजलवुड ने 33/4 के बेस्ट और 8.44 की इकोनॉमी के साथ 18 विकेट्स लिए हैं।