Sports

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से फिनिशर के रोल में लौटे और चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिला दी। धोनी जब क्रीज पर आए थे तब चेन्नई को जीत के लिए 5 ओवर में 53 रन चाहिए थे। धोनी ने एक छोर संभाला और 11 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर उनका साथ दिया और टीम को 20वें ओवर में पांच विकेट से जीत दिला दी। यह चेन्नई की लगातार पांच हार के बाद पहली जीत है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था।  लखनऊ ने ऋषभ पंत के 63 तो मिचेल मार्श के 30 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे।

 

आईपीएल अंक तालिका : चेन्नई की रन रेट अच्छी हुई

चेन्नई ने सीजन की शुरूआत जीत के साथ की थी जब उन्होंने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया था। लेकिन इसके बाद उन्हें बेंगलुरु, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और कोलकाता से हार झेलनी पड़ी थी। आखिर प्लेऑफ की रेस में महत्वपूर्ण मुकाबले में उन्होंने लखनऊ को हरा दिया है। वहीं, लखनऊ की यह लगातार तीन जीत के बाद पहली हार है। लखनऊ ने दिल्ली को हारकर सीजन की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद को हरा दिया। पंजाब के खिलाफ भी वह मैच हार गए। लेकिन उसके बाद उन्होंने मुंबई, कोलकाता और गुजरात से लगातार तीन मैच जीत लिए। अब चेन्नई से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 
 

 

यह भी पढ़ें:-  LSG vs CSK मैच की टॉस में हुई गड़बड़ी ! धोनी ने रैफरी के कान में क्या कहा ?

 

 

यह भी पढ़ें:-  CSK vs LSG : धोनी से कैसे बचोगे समद, चालाकी मार रहे थे, हो गए रन आऊट

 

 

यह भी पढ़ें:-  RCB : विराट कोहली के किट बैग से निकला बल्ला, जानें कौन आखिर में निकला चोर

 

 

लखनऊ सुपर जायंट्स : 166-6 (20 ओवर)

लखनऊ की शुरूआत खराब रही। ओपनर ऐडन मारक्रम 6 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार हो गए। लखनऊ को निकोल्स पूरन से उम्मीद थीं लेकिन वह 9 गेंदों पर 8 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। इसके बाद पंत और मार्श ने क्रीज संभाली। मार्श अच्छे टच में नजर आ रहे थे लेकिन 10वें ओवर में वह रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद पंत और आयुष बदोनी ने क्रीज संभाली लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट कम रही। लखनऊ 13 ओवर में 103 रन ही बना पाई थी। आयुष बदोनी को 22 रन पर धोनी ने स्टंप आऊट कर दिया। पंत ने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह अर्धशतक आईपीएल में 19 पारियों के बाद आया है। 20वें ओवर में अब्दुल समद 20 तो पंत 63 रन बनाकर लगातार दो गेंदों पर आऊट हो गए और स्कोर 166 तक ही पहुंच पाया। 

 


चेन्नई सुपर किंग्स : 168/5 (19.3 ओवर)

चेन्नई को शेख राशिद और रचिन रवींद्र ने तेजतर्रार शुरूआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर के अंदर 52 रन जोड़े। रशीद ने 19 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। इसके बाद रचिन रवींद्र भी 22 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आऊट हो गए। राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार हो गए। इसके बाद शिवम दुबे के साथ मिलकर रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला। जडेजा 13वीं ओवर में 11 गेंदों पर 7 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर मारक्रम के हाथों लपके गए। विजय शंकर जब 9 रन बनाकर आऊट हो गए तो धोनी मैदान पर उतर आए। उन्होंने आते ही आक्रमक रुख अपनाया  और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। इस दौरान दुबे भी सक्रिय नजर आए। उन्होंने 19वें ओवर में दो बड़े शॉट लगाकर मैच चेन्नई के लिए आसान बना दिया।


 

IPL 2025 LSG vs CSK Live, IPL 2025, LSG vs CSK, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2025, धोनी, ऋषभ पंत, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2025, Dhoni, Rishabh Pant

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

लखनऊ सुपर जाइंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी