खेल डैस्क : विशाखापत्तनम के मैदान पर रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 विकेट से रोमांचक जीत मिली है। 7 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली दिल्ली को मध्यक्रम में आशुतोष शर्मा और विपराज का सहयोग मिला। आखिरी ओवर रोमांचक रही जहां पगबाधा की असफल अपील के बाद आशुतोष ने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ के लिए मार्श ने 72 तो निकोल्स पूरन ने 75 रन बनाए। अंत में मिलर ने 27 रन बनाकर स्कोर 8 विकेट पर 209 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही। लेकिन मध्यक्रम में ट्रिस्टन, विपराज और और फाफ ने उपयोगी रन बनाए। अंत में आशुतोष के बल्ले से 60 रन निकले लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे। क्योंकि आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए थे पर मोहित के खिलाफ पहली ही गेंद पर पगबाधा की अपील हुई लेकिन यह असफल रही। मोहित ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया तो आशुतोष ने तीसरी गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी।
लखनऊ सुपर जायंट्स : 209/8 (20 ओवर)
लखनऊ ने ऐडन मारक्रम और मिचेल मार्श के साथ सधी हुई शुरूआत की। मारक्रम ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए और विपराज की गेंद पर आऊट हो गए। इसके बाद मार्श ने निकोल्स पूरन के साथ मिलकर 8.1 ओवर में स्कोर 100 तक पहुंचा दिया। दोनों शानदार लय में दिखे। मार्श ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 12वें ओवर में मार्श का विकेट गिरा। उन्होंने 36 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं, निकोल्स पूरन ने 30 गेंदों पर 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। लखनऊ का मध्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। कप्तान ऋषभ पंत 0, आयुष बदोनी 4, शार्दुल ठाकुर 0, शाहबाज अहमद 9 तो रवि बिश्नोई 0 पर आऊट हो गए। डेविड मिलर ने 27 रन बनाकर स्कोर 209 तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 42 रन देकर 3 तो कुलदीप यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट लीं।
यह भी पढ़ें:- फिर पुराने रंग में उतरी हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी, बिकिनी, मादक अदाएं दिखाना चालू
यह भी पढ़ें:- 24 घंटे में रंक से राजा, शार्दुल ठाकुर का धमाका, पहले ही ओवर में 2 विकेट
यह भी पढ़ें:- Breaking News : केएल राहुल बने बेटी के पिता, अथिया शेट्टी ने शेयर की पोस्ट
दिल्ली कैपिटल्स : 211/9 (19.3 ओवर)
दिल्ली की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में जेक फ्रेजर 1 तो अभिषेक पोरेल 0 पर आऊट हो गए। दोनों की विकेट शार्दुल ठाकुर ने निकाली। दूसरा ओवर फेंक रहे सिद्धार्थ भी कम नहीं रहे। उन्होंने भी समीर रिजवी की विकेट निकालकर दिल्ली को तीसरा झटका दे दिया। इसके बाद फाफ और कप्तान अक्षर ने टीम को संभालने की कोशिश की। अक्षर को नए गेंदबाजी राठी ने अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों पर 22 रन बनाकर आऊट हुए तो वहीं, फाफ 18 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तभी ट्रिस्टन ने बल्ला घुमाया और 22 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 34 रन बना दिए। इसके बाद आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने बराबर बल्ला चलाया और दिल्ली को मैच में वापस ला खड़ा किया। आखिरी 4 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 42 रन चाहिए थे। 17वें ओवर में विपराज 15 गेंदों पर 39 रन तो 18वें में मिचेल स्टार्क 2 रन बनाकर आऊट हो गए। आशुतोष क्रीज पर डटे रहे। कुलदीप पांच रन बनाकर रन आऊट हो गए। लेकिन आशुतोष ने हार नहीं मानी और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रन ही चाहिए थे। आशुतोष ने छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।
नतीजा : दिल्ली कैपिटल्स 1 विकेट से जीती
मैन ऑफ द मैच : आशुतोष शर्मा
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई