Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स उन चुनिंदा फ्रेंचाइजी में से एक है जोकि आईपीएल की शुरूआत से ही एक्टिव है। लीग के 18 साल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक विशेष रिकॉर्ड दर्ज था जोकि गुजरात टाइटंस के कारण टूट गया है। इन 18 सालों के दौरान एक भी टीम ऐसी नहीं थी जिसे दिल्ली ने 200 से ऊपर का लक्ष्य दिया हो और सामने वाली टीम इसे हासिल करने में कामयाब रही हो। लेकिन शनिवार को आईपीएल इतिहास में दिल्ली के 252 मैचों का रिकॉर्ड टूट गया। दिल्ली ने जब पहले खेलते हुए अहमदाबाद के मैदान पर 203 रन बनाए थे तो जवाब में  खेलने उतरी गुजरात ने इसे 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।


दिल्ली के खिलाफ सबसे सफल रन-चेज
204 - जीटी, अहमदाबाद, 2025
188 - सीएसके, दिल्ली, 2008
188 - एसआरएच, दिल्ली, 2018
186 - सीएसके, दिल्ली, 2010
185 - आरआर, दिल्ली, 2015
आंकड़े साफ है कि इससे पहले 2008 में ही चेन्नई की टीम 188 रन ही चेज कर पाई थी लेकिन अब गुजरात इस मामले में पहली टीम बन गई है। अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस 204 का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही जो उनका सबसे बड़ा हासिल किया गया लक्ष्य है। इससे पहले उन्होंने साल 2023 में बेंगलुरु के मैदान पर आरसीबी के खिलाफ 198 रन का लक्ष्य हासिल किया था। खास बात यह है कि ऐसे टॉप 5 रिकॉर्ड में 4 बार राहुल तेवतिया नाबाद पवेलियन लौटे थे। गुजरात का दिल्ली के खिलाफ भी यह सबसे बड़ा रन चेज था।

 

यह भी पढ़ें:-  GT vs DC : चोट के कारण 2 सीजन नहीं खेल पाए प्रसिद्ध कृष्णा, अब पर्पल कैप पर ठोकी दावेदारी

 

 

यह भी पढ़ें:-  GT vs DC : केएल राहुल के IPL में 200 छक्के पूरे, संजू सैमसन का यह रिकॉर्ड टूटा

 

 

यह भी पढ़ें:- RR vs GT : वैभव सूर्यवंशी ने डैब्यू मैच की पहली गेंद पर लगाया सिक्स, देखें टॉप 10 लिस्ट

 

 


अंक तालिका : गुजरात पहुंची टॉप पर, जीते 5 मैच
गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात ने 7 मैचों में पांच जीत हासिल की हैं। गुजरात ने सीजन का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से 11 रन से गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार चार जीत मिली। उन्होंने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स को हराया। लखनऊ से 6 विकेट से हारने के बाद अब उन्होंने दिल्ली के खिलाफ जीत की लय फिर से पकड़ ली है। 


ऐसा रहा मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात की ओर से जोस बटलर ने 54 गेंदों पर 97 तो रुदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाकर जीत की राह खोल दी। आखिरी ओवरों में बटलर के पास शतक बनाने का मौका था लेकिन राहुल तेवतिया ने एक छक्का और एक चौका मारकर मैच खत्म कर दिया। उन्होंने बटलर को स्ट्राइक ही नहीं दी। अगर बटलर शतक बनाते तो उनके आईपीएल में आठ शतक हो जाते और वह विराट कोहली की बराबरी पर आ जाते।