Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के बल्लेबाज Cooper Connolly ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए मैच में शानदार IPL डेब्यू करते हुए नाबाद 72 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। कोनोली की यह पारी IPL डेब्यू पर पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गई है।

IPL डेब्यू पर सबसे बड़ी पारियां

IPL डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड Brendon McCullum के नाम है, जिन्होंने 2008 में 158* रन बनाए थे। इसके बाद Michael Hussey (116*), Shaun Marsh (84*) और Kyle Mayers (73) का नंबर आता है। अब इस लिस्ट में कूपर कोनोली का नाम भी शामिल हो गया है।

युजवेंद्र चहल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में Yuzvendra Chahal ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया। चहल IPL के मिडिल ओवर्स (7 से 15 ओवर) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चहल के नाम अब इस फेज में 138 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद Ravindra Jadeja (136), Piyush Chawla (132), Amit Mishra (126) और Rashid Khan (102) का नंबर आता है।

प्लेयर ऑफ द मैच बने कोनोली का बयान

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कूपर कोनोली ने कहा, 'मैं वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों के साथ खेलने के अनुभव का इंतजार कर रहा था। आज अच्छा प्रदर्शन करना खुशी की बात है, लेकिन यह टीम की जीत है और हम टीम के तौर पर खेलना चाहते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'टी20 वर्ल्ड कप के बाद मुझे घर पर कुछ हफ्ते बिताने का मौका मिला, जहां मैंने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया और खुद को रिफ्रेश किया। वहीं से मैंने खुद को रीसेट किया और फ्रेश माइंडसेट के साथ IPL खेलने आया।

रिकी पोंटिंग के साथ काम करने पर क्या बोले

कोनोली ने छक्के मारने और अपनी बल्लेबाजी शैली पर कहा, 'मैं ज्यादा छक्के मारने की कोशिश नहीं करता, मैं टेम्पो प्लेयर हूं और गेम के फ्लो के हिसाब से खेलना पसंद करता हूं। रिकी पोंटिंग के साथ काम करना शानदार रहा, उनकी छोटी-छोटी सलाह से मुझे काफी मदद मिली है।' यहां कोनोली ने Ricky Ponting की कोचिंग की भी तारीफ की।

मैच का हाल

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/6 रन बनाए, जिसमें Jos Buttler ने 39 और Shubman Gill ने 38 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 165/7 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंजाब की ओर से कूपर कोनोली ने 72* और प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली।