खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी के लिए अपना 200वां छक्का लगाया। रोहित ने एक ही ओवर में दो चौके मारने के बाद तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को डीप स्क्वायर-लेग पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने आईपीएल में अपने पहले तीन सीजन डैक्कन चार्जर्स के साथ बिताए थ्े। उनके नाम कुल 252 छक्के हो गए हैं। मुंबई के लिए 2011 में डैब्यू करने के बाद से वह 200 छक्के लगा चुके हैं।
ओवरऑल लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (351) के नाम पर है। देखें भारतीय रिकॉर्ड-
रोहित शर्मा 252 (233 मैच)
महेंद्र सिंह धोनी 239 (214 मैच)
विराट कोहली 229 (226 मैच)
सुरेश रैना 203 (200 मैच)
संजू सैमसन 182 (150 मैच)

देखें ओवरऑल लिस्ट (सबसे ज्यादा छक्के)
357 क्रिस गेल (142 मैच)
252 रोहित शर्मा (239 मैच)
251 एबी डीविलियर्स (184 मैच)
239 महेंद्र सिंह धोनी (245 मैच)
229 विराट कोहली (234 मैच)
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। मुंबई ने पहले सात मुकाबलों में से चार मुकाबले गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मुंबई ने आगामी पांच मैचों में चार मैच जीतकर मजबूत वापसी कर ली। खास बात यह है कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, किरोन पोलार्ड की सेवाएं नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद रोहित अपनी कप्तानी के दम पर मुंबई को प्लेऑफ की राह लेकर जाते दिख रहे हैं।