नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दुबई के मैदान पर खेले गए मैच में 59 रनों से हराकर अंक तालिका में नंबर वन पोजीशन हासिल कर ली है। दिल्ली की टीम पहले खेलने उतरी थी। पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टोइनिस की बेहतरीन पारियों की बदौलत उन्होंने 20 ओवरों में 196 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी आरसीबी की टीम 137 रन ही बना पाई। कोहली ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया। आइए जानते हैं मैच के दौरान क्या रिकॉर्ड बने और कप्तानों ने क्या कहा-