Sports

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराऊंडर मार्कस स्टोइनिस ने एक बार फिर से अपनी टीम के लिए तेजतर्रार पारी खेली और सीजन की पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी लगाई। स्टोइनिस इससे पहले भी सीजन में 20 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं। बहरहाल, बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 26 गेंदों में 53 रन निकले। स्टोइनिस इस सीजन के दौरान शानदार टच में भी नजर आ रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 198 के आसपास है।

यूएई में सबसे तेज आईपीएल-50

Marcus Stoinis, Stoinis, DC vs RCB, RCB vs DC, IPL 2020, IPL news in hindi, दिल्ली कैपिटल्स, मार्कस स्टोइनिस, IPL news
संजू सैमसन - 19 गेंद (राजस्थान) *
डेविड मिलर - 19 गेंद (पंजाब)
मार्केस स्टोइनिस - 20 गेंद (दिल्ली)
ग्लेन मैक्सवेल - 21 गेंद (पंजाब)
मार्केस स्टोइनिस - 24 गेंद (दिल्ली)
ग्लेन मैक्सवेल - 25 गेंद (पंजाब)

सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

Marcus Stoinis, Stoinis, DC vs RCB, RCB vs DC, IPL 2020, IPL news in hindi, दिल्ली कैपिटल्स, मार्कस स्टोइनिस, IPL news
208 कैरोन पोलार्ड, मुंबई
198 संजू सैमसन, राजस्थान
198 मार्कस स्टोइनिस, दिल्ली
178 एबी डीविलियर्स, बेंगलुरु
165 राहुल तवेतिया, राजस्थान

बता दें कि ऑस्टे्रलिया के 31 साल के स्टोइनिस ट्वंटी-20 क्रिकेट के धाकड़ क्रिकेटर हैं। वह अब तक 121 ट्वंटी-20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम पर 2584 रन दर्ज हैं जबकि वह 65 विकेट निकालने में भी सफल हुए हैं। दिल्ली टीम ने उन्हें भारी भरकम रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के भी बड़े खिलाड़ी हैं।