Sports

जालन्धर : मुंबई इंडियंस के रैगुलर कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलैवन पंजाब के खिलाफ मैच में चोट के कारण खेल नहीं पाए। बुधवार सुबह प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित को चोट लग गई थी। वह मैदान पर लेटे हुए नजर आए थे। उसके बाद से पूरा दिन कयास लगते रहे कि वह खेलेंगे या नहीं। आखिर शाम को मैच शुरू होने से पहले साफ हुआ कि रोहित को रैस्ट दी गई है। उनकी जगह कैरोन पोलार्ड को कप्तानी सौंपी गई है। 

IPL 2019 : Rohit Sharma misses first IPL match in 11 years

 

IPL 2019 : Rohit Sharma misses first IPL match in 11 years
वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा इस मैच में न खेलकर भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। यह रिकॉर्ड था- लगातार 133 मैच खेलने का। रोहित पिछली बार मई 2008 में चेन्नई के खिलाफ हुए मैच के दौरान डगआऊट में बैठे थे। इसके बाद वह लगातार 133 मैच खेले। हालांकि वह लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने के सुरेश रैना के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। रैना लगातार 134 गेम लगातार खेल चुके हैं।