Sports

खेल डैस्क : मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के साथ ही रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 250 मैच पूरे कर लिए। अप्रैल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डैब्यू करने वाले रोहित अपने पहले मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन 250 मैच तक आते आते उनके नाम पर आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने वीरवार को 25 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए और मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर भी बन गए। देखें उनके रिकॉर्ड-

 

आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के
224* रोहित शर्मा
223 कैरोन पोलार्ड
104 हार्दिक पंड्या
103 ईशान किशन
98* सूर्यकुमार यादव

 

 

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन
5611 : रोहित शर्मा
3915 : कैरोन पोलार्ड
2803 : सूर्यकुमार यादव
2635 : अंबाति रायुडू
2599 : सचिन तेंदुलकर


आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (ओवरऑल)
7624 : विराट कोहली
6769 : शिखर धवन
6563 : डेविड वॉर्नर
6508 : रोहित शर्मा
5528 : सुरेश रैना

 


सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी मुंबई के नाम ही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने पावरप्ले में अपने 25 छक्के पूरे कर लिए। यह सनराइजर्स हैदराबाद (21) से ज्यादा हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का टॉप क्रम भी पावरप्ले में 20-20 छक्के लगा चुका है।

 

 

मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे।ईशान किशन जब 8 रन बनाकर आऊट हो गए थे तो रोहित ने 36 तो सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंदों पर 78 रन बनाकर स्कोर आगे बढ़ाया। अंत में तिलक वर्मा ने भी 18 गेंदों पर 34 रन बनाकर स्कोर 192 तक पहुंचा दिया।पंजाब की ओर से हर्षल पटेल 3, सैम कुरैन 2 विकेट लेने में सफल  रहे। जवाब में खेलने उतरी पंजाब की शुरूआत खराब रही। पंजाब ने पहले 7 ओवर में ही 50 रन पर 4 विकेट गंवा लिए थे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स :
रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (क प्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।