Sports

नई दिल्ली: इंडीज बल्लेबाज इविन लुईस को भारतीय गेंदबाज खूब भाते हैं। लुईस भारत के खिलाफ अब तक आठ ही मैच खेले हैं इसमें वह रिकॉर्ड 28 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले टी20 में कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ इतने छक्के नहीं लगा पाया है। खास बात यह है कि लुईस भारत के खिलाफ दो शतक भी लगा चुके हैं। टीम इंडिया के खिलाफ डैब्यू मैच में ही उन्होंने शतक जड़ा था। देखें रिकॉर्ड- 

PunjabKesari
एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के
31 - हजरतुल्लाह जजई बनाम आयरलैंड
30 - आरोन फिंच बनाम इंगलैंड
30 - क्रिस गेल बनाम इंगलैंड
28 - इविन लुईस बनाम भारत
27 - मोहम्मद नबी बनाम आयरलैंड

T20 में इविन लुईस भारत के खिलाफ
100, 7, 125*, 0, 0, 10, 40, 40

भारत में सर्वाधिक छक्के बनाम भारत
15 इंडीज, हैदराबाद 2019
12 इंडीज, त्रिवेंद्रम 2019
11 इंडीज, मुंबई 2016
10 न्यूजीलैंड, राजकोट 2017
10 श्रीलंका, इंदौर 2017

इन मैचों में निकोल्स पूरन का बल्ला भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जरूर चला है। हैदराबाद के मैच में भी पूरन ने तीन छक्के लगाए थे।