स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज (26 फरवरी 2026) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। ताजा खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 6.3 ओवर में 60 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। इस मुकाबले का असर सिर्फ दोनों टीमों पर ही नहीं, बल्कि भारत की सेमीफाइनल उम्मीदों पर भी पड़ सकता है।
साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट में अजेय
दोनों टीमों ने सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया है।
साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया ।
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से मात दी।
ग्रुप में फिलहाल वेस्टइंडीज बेहतर नेट रन रेट के कारण टॉप पर है, जबकि साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट में अब तक अजेय है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (T20I)
दोनों टीमों के बीच 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं।
वेस्टइंडीज: 15 जीत
साउथ अफ्रीका: 14 जीत
हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है, जहां उसने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं।
पिच और मौसम रिपोर्ट
अहमदाबाद में मौसम साफ है, लेकिन गर्मी रहने की संभावना है। इस मुकाबले के लिए पिच नंबर 7 आवंटित की गई है, जो लाल मिट्टी की है और अतिरिक्त उछाल दे सकती है। ऐसे में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है।
क्यों अहम है यह मुकाबला?
अगर साउथ अफ्रीका जीतती है और बाद में भारत जिम्बाब्वे को हरा देता है, तो प्रोटियाज सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। वहीं वेस्टइंडीज की जीत से ग्रुप में तीन टीमों के बीच अंक बराबरी की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर, अहमदाबाद में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच की जंग नहीं, बल्कि भारत की किस्मत का भी बड़ा फैसला साबित हो सकता है। अब सबकी नजरें टॉस और पहली गेंद पर टिकी हैं।
प्लेइंग 11
South Africa : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
West Indies : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ।